फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: KL Rahul becomes highest run-getter for Punjab Kings, leads Orange Cap race; smashes 98 off just 42 balls

ऑरेंज कैप: राहुल ने तीसरी बार एक सीजन में 600+ रन बनाए, पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Thu, 07 Oct 2021 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

IPL 2021: राहुल ने पंजाब टीम से खेलते हुए 2483 रन बनाए हैं। वहीं, मार्श के नाम 2477 रन हैं। तीसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं। उन्होंने पंजाब के लिए 1974 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021: KL Rahul becomes highest run-getter for Punjab Kings, leads Orange Cap race; smashes 98 off just 42 balls
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। मैच में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। वे 42 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्कों की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के साथ ही राहुल ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में राहुल ने शॉन मार्श को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


राहुल ने पंजाब टीम से खेलते हुए 2483 रन बनाए हैं। वहीं, मार्श के नाम 2477 रन हैं। तीसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं। उन्होंने पंजाब के लिए 1974 रन बनाए हैं। हालांकि, मिलर फिलहाल राजस्थान की टीम में हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • लोकेश राहुल: 2483 
  • शॉन मार्श: 2477
  • डेविड मिलर: 1974
  • ग्लेन मैक्सवेल: 1383

राहुल ने 25 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
राहुल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह पांचवीं बार है जब उन्होंने टी-20 में 25 या उससे कम गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो राहुल के अलावा एमएस धोनी और रॉबिन उथप्पा भी पांच-पांच बार ऐसा कर चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने छह बार 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।

लगातार दूसरे साल ऑरेंज कैप की रेस में 
राहुल लगातार दूसरी बार ऑरेंज कैप की रेस में आ गए हैं। यह तीसरी बार है जब राहुल ने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही यह लगातार दूसरी बार है जब उन्होंने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले सीजन यानी 2020 में राहुल ने ऑरेंज कैप जीता था। तब उन्होंने 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे। 

इस सीजन भी उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। इस सीजन (2021) राहुल ने 13 मैचों में 62.60 की औसत से 626 रन बनाए। इसमें छह अर्धशतक शामिल है। 

पिछले चार साल में राहुल का आईपीएल में प्रदर्शन
  • 2018 सीजन: 14 मैच, 659 रन
  • 2019 सीजन: 14 मैच, 593 रन
  • 2020 सीजन: 14 मैच, 670 रन
  • 2021 सीजन: 13 मैच, 626 रन*
विज्ञापन

ऑरेंज कैप के लिए कड़ी टक्कर
ऑरेंज कैप की रेस में राहुल के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई के फाफ डुप्लेसिस हैं। फाफ ने 14 मैच में 546 रन बनाए हैं। फाफ को अभी प्लेऑफ के मैच भी खेलने हैं। ऐसे में उनके पास आगे निकलने का मौका है। तीसरे नंबर पर चेन्नई के ही ऋतुराज गायकवाड़ हैं। उन्होंने 14 मैच में 533 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर दिल्ली के शिखर धवन हैं। धवन के नाम 13 मैचों में 501 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed