फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Former Team India cricketer Virender Sehwag names the winner of IPL 2021 ahead of Mumbai India vs Chennai Super Kings match

IPL 2021: मुंबई-सीएसके मैच से पहले सहवाग की भविष्यवाणी, कहा- यह टीम जीतेगी आईपीएल खिताब

Sun, 19 Sep 2021 08:47 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 19 Sep 2021 08:47 AM IST
सार

भारतीय  क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2021 का खिताब जीतने वाली टीम की भविष्यवाणी की है। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र की शुरुआत आज से हो रही है जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IPL 2021 Former Team India cricketer Virender Sehwag names the winner of IPL 2021 ahead of Mumbai India vs Chennai Super Kings match
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है। सीजन के दूसरे सत्र का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। कोरोना विस्फोट की वजह से पहले सत्र को 29 मैच खेले जाने के बाद मई में स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद बीसीसीआई ने बाकी मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने का फैसला लिया। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मैच से पहले आईपीएल 2021 के विजेता की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली में से कोई एक जीतेगा खिताब

वीरेंद्र सहवाग ने बीते साल फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को अपनी पसंदीदा टीम बताया है। उनका कहना है कि इस बार भी इन दिनों टीमों में से कोई एक खिताब जीतेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सहवाग ने कहा, मुझे लगता है कि दिल्ली और मुंबई ही पसंदीदा टीमें हैं, लेकिन पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे नंबर पर है मुबई इंडियंस

आईपीएल के पहले सत्र में मुंबई का प्रदर्शन उतना धमाकेदार नहीं रहा जिसके लिए वह जानी जाती है। अंकतालिका पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर है उसके सात मैचों में 8 अंक हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 मैच खेले हैं जिसमें उसके 12 अंक हैं और वह टेबल पॉइंट में शीर्ष पर है। 

विज्ञापन

सहवाग की पसंदीदा मुंबई इंडियंस

जब वीरेंद्र सहवाग से एक टीम चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर दांव लगाया। उनके मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात की पिचें धीमी हैं जहां चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों परेशानी हो सकती है। उन्होंने आगे कहा, आईपीएल के पहले चरण में चेन्नई का भारत में औसत स्कोर 201 रन था, लेकिन जब बात यूएई के विकेटों की आती हैं तो उनके बल्लेबाज उतनी तेजी से रन नहीं बना पाएंगे। यदि मुझे एक टीम चुननी है तो वह मुंबई इंडियंस होगी। 

चार महीने बाद शुरु होगा दूसरा चरण

इंडियन प्रमियर लीग का दूसरा चरण चार महीने बाद शुरू होने जा रहा है। इससे पहले प्रथम चरण को कोरोना वायरस विस्फोट के चलते मई में स्थगित कर दिया गया था। उस समय  कई खिलाड़ी भी कोवि़ड-19 की जद में आ गए थे। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सत्र को स्थगित करने का फैसला लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed