{"_id":"6078832e19f90106544b7c20","slug":"ipl-2021-dc-vs-rr-rajasthan-royals-win-thriller-match-against-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRvDC: उनादकट के बाद मिलर-मोरिस का कमाल, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RRvDC: उनादकट के बाद मिलर-मोरिस का कमाल, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत
Fri, 16 Apr 2021 08:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:57 AM IST
सार
- राजस्थान की तीन विकेट से जीत
- जयदेव उनादकट रहे मैन ऑफ द मैच
- मिलर और मोरिस की मैच जिताऊ पारी
विज्ञापन
क्रीस मोरिस
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने नामुमकिन से दिख रहे लक्ष्य को क्रिस मोरिस की मैच जिताऊ पारी के दम पर हासिल किया।
विज्ञापन
मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 37 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (51) और टीम के नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के स्कोर को 147 रन तक पहुंचाया और राजस्थान को 148 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
राजस्थान की तरफ से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन विकेट और मुस्तफिजुर ने दो विकेट चटकाए।
𝗪𝗲.𝗡𝗲𝘃𝗲𝗿.𝗚𝗶𝘃𝗲.𝗨𝗽 💗 #HallaBol | #RoyalsFamily | #RRvDC pic.twitter.com/SAUm6Rm5z2
विज्ञापन विज्ञापन— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 15, 2021
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसके 42 रन पर ही पांच विकेट गिर गए। हालांकि डेविड मिलर (62) ने राजस्थान की उम्मीदों को बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन वह भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान की टीम मैच हार जाएगी और दिल्ली आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लेगी। लेकिन अंत में क्रिस मोरिस ने 18 गेंदों में 36 रन जड़े और आखिरी दो ओवर में चार छक्के लगाकर राजस्थान को रोमांचक जीत दिला दी।
दिल्ली की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक तीन और वोक्स-रबाडा ने दो-दो विकेट हासिल किए।