फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: David Warner expressed his displeasure against Sunrisers Hyderabad franchise | Warner said don't know why removed as captain

IPL 2021: वार्नर ने तोड़ी चुप्पी, हैदराबाद फ्रेंचाइजी के खिलाफ जाहिर की नाराजगी, कप्तानी से हटाने पर कही ये बड़ी बात

Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
सार

लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वार्नर कोहली, धवन, रोहित और सुरेश रैना के बाद पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल चैंपियन भी बनाया था। 

विज्ञापन
IPL 2021: David Warner expressed his displeasure against Sunrisers Hyderabad franchise |  Warner said don't know why removed as captain
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। टीम ने अपने 14 में से सिर्फ तीन ही मैच जीते और छह अंकों के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर रही। टीम के खराब प्रदर्शन का भांडा डेविड वार्नर पर फूटा। पहले तो उन्हें कप्तानी हटाया गया, फिर प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। लीग के अंतिम पड़ाव में तो वार्नर हैदराबाद टीम से अलग होकर एक होटल में रह रहे थे।
विज्ञापन




 

कई जवाब अब तक नहीं मिले
इसी मामले को लेकर वार्नर ने अब खुलकर अपनी बात सामने रखी है। स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा है कि कप्तानी और टीम से उन्हें क्यों हटाया गया, इसको लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है। वार्नर ने कहा कि उनके मन में अब भी ऐसे कई सवालों हैं, जिसके जवाब उन्हें अब तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म को जिम्मेदार बताना गलत
वार्नर ने कहा कि टीम में फैसला फ्रेंचाइजी के मालिक, टीम डायरेक्टर ट्रेवर बेलिस, कोच टॉम मूडी, असिस्टेंट कोच वीवीएस लक्ष्मण और मुथैया मुरलीधरन लेते थे। इसमें आप नहीं कह सकते कि कौन आपके साथ है और कौन नहीं। इसलिए नहीं बता सकता कि मुझे क्यों हटाया गया। फॉर्म को जिम्मेदार बताना इसलिए सही नहीं होगा, क्योंकि इससे पहले मैंने कई शानदार परफॉर्मेंस देकर अकेले टीम को जिताया है। अतीत में इतना कुछ करके, अपना नाम बनाकर अगर ऐसा बर्ताव हुआ, तो इस बारे में सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस सीजन भी अच्छा प्रदर्शन किया
वार्नर ने कहा कि मैंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। मुझे लगता है कि इस सीजन के पहले फेज में हुए कुछ मैचों में ही मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था। ऐसे में यह बात हजम करना बेहद मुश्किल है कि मुझे फॉर्म के आधार पर कप्तानी से हटाया गया। 

वार्नर सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक
वार्नर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने लीग में अब तक 150 मैचों में 41.59 की औसत से 5449 रन बनाए। वे चार शतक भी जमा चुके हैं। इस सीजन वार्नर ने आठ मैच खेले, जिसमें 24.37 की औसत से 195 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। 

2016 में टीम को बनाया था चैंपियन
लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वार्नर कोहली, धवन, रोहित और सुरेश रैना के बाद पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल चैंपियन भी बनाया था। वार्नर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार छह सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed