{"_id":"607dc74af401715d3f581638","slug":"ipl-2021-csk-vs-rr-chennai-super-kings-defeated-rajasthan-royals-to-registered-their-2nd-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
Tue, 20 Apr 2021 08:11 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:11 AM IST
सार
- चेन्नई ने राजस्थान को 45 रनों से हराया
- लगातार दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- मोईन अली ने चटकाए तीन विकेट
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने गेंदबाजों के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 45 रन के बड़े अंतर से हराकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 143 रन ही बना पाई और 45 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और ऋतुराज जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद फाफ डुप्लेसी ने तेजी से रन बनाए और टीम के रन रेट को बढ़ाया। हालांकि वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद मोईन अली (26), अंबाती रायुडू (27) और आखिर ओवरों में ड्वेन ब्रावो के आठ गेंदों में 20 रन की नाबाद पारी की मदद से चेन्नई 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
राजस्थान की तरफ से चेतन साकरिया सबसे सफल गेंदबाज रहे और सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि मॉरिस को दो सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 30 रन के स्कोर पर मनन वोहरा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उधर जोस बटलर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और अकेले एक छोर से रन बनाते रहे लेकिन उनके 49 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान की टीम पूरी तरह से बिखर गई और देखते-देखते एक के बाद एक सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
चेन्नई की तरफ से मोईन अली का स्पेल गेम चेंजिंग रहा जब उन्होंने दो ओवर में ही राजस्थान के तीन बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने तीन ओवर में सात रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि जडेजा और सैम करन को दो-दो सफलताएं मिली।