CSK vs DC Qualifier 1: श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री पर उथप्पा का शानदार कैच पकड़ा, फैंस भी रह गए हैरान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई ने 173 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और फाफ डुप्लेसिस एक रन पर आउट हो गए। इसके बाद आए अनुभवी रॉबिन उथप्पा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों पर 63 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। उथप्पा की पारी को समाप्त किया श्रेयस अय्यर के उस कैच ने, जिसे देखकर दिल्ली कैपिटल्स ही नहीं हर क्रिकेट फैंस खुश हो गया।
Cool, calm and collected 😎
— عرشی (@arsi_bankwi) October 10, 2021
Shreyas Iyer keeps his nerve to complete the catch, stepping in and out of the boundary. Robin Uthappa is dismissed after a fine knock 💪#DCvCSK #IPL2O21🏆 #robbie pic.twitter.com/dPRiokA8ok
उथप्पा ने 14वें ओवर में मिड ऑन पर बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली जाएगी। पर वहां खड़े अय्यर ने पहले कैच को रोका। हालांकि, उनका बैलेंस बिगड़ रहा था, इसलिए उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर भेजकर खुद बाउंड्री के पार चले गए।
फिर बाउंड्री से अंदर आकर गेंद को लपक लिया। हालांकि, उथप्पा के कैच से भी दिल्ली को कोई फायदा नहीं हुआ। ऋतुराज और धोनी ने मिलकर चेन्नई को जीत दिला दी। धोनी छह गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, ऋतुराज ने 70 रन बनाए।