फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK bowling consultant Eric Simmons said Lessons learned from poor performance last year

IPL 2021: सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने दिया बयान, कहा- खराब प्रदर्शन से सीखा है सबक

Sun, 26 Sep 2021 08:25 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Sep 2021 08:25 AM IST
सार

आईपीएल 2021 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही सीएसके की टीम को लेकर गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने बयान दिया है। उनका कहना है कि खराब प्रदर्शन  से हमने सबक सीखा है। बीते साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के प्ले ऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSK bowling consultant Eric Simmons said Lessons learned from poor performance last year
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने कहा है कि उनके बल्लेबाजों ने यूएई की धीमी पिचों पर पिछली बार की तुलना में अधिक आक्रामक बल्लेबाजी करने की योजना बनाई है और अपने पहले दो मैचों में उन्होंने ऐसा ही किया। सिमंस ने साथ ही कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम ने 2020 सत्र में लचर प्रदर्शन के बाद सबक सीख लिया है। 2020 सत्र भी यूएई में ही हुआ था। सिमंस ने कहा, ‘हमने पहले ही बात की है कि पहले चरण में भारत में हमारे लिए क्या चीजें सही रही। हमने बात की कि यहां (पिछली बार यूएई में) हमने क्या गलत किया था। आपको पता है कि अधिकतर समय खराब प्रदर्शन सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ चीज होती है।’

विज्ञापन


सीएसके अंकतालिका में दूसरे स्थान पर

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे सत्र में सीएसके ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की। अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो धोनी की टीम इस समय दूसरे स्थान पर है। आईपीएल 2021 में सीएसके ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिनमें 7 जीते और 2 हारे हैं। इस तरह टीम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed