{"_id":"61617aae8ebc3e1dde76f342","slug":"ipl-2021-big-players-who-performed-very-bad-in-ipl-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2021: इस सीजन में फ्लॉप रहे हैं धोनी और मॉर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2021: इस सीजन में फ्लॉप रहे हैं धोनी और मॉर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट
Sat, 09 Oct 2021 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
आईपीएल 2021 में धोनी और मॉर्गन जैसे खिलाड़ियों के बल्ले से न के बराबर रन निकले हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार विकेट के लिए तरसते दिखे हैं। यहां हम उन दिग्गज खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिनके लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है।
विज्ञापन
इस सीजन मे धोनी और मॉर्गन का औसत 15 से भी कम रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 में कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके नई उम्मीद जगाई है। वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल धोनी और मॉर्गन जैसे खिलाड़ी इस सीजन में रनों के लिए जूझते दिखे हैं। वहीं डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन सभी के लिए चिंता का विषय रहा है। अगर ये दिग्गज खिलाड़ी अगले सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं और इन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है। वार्नर के साथ पहले ही ऐसा हो चुका है। आने वाले समय में मॉर्गन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। यहां हम इस सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
डेविड वार्नर
डेविड वार्नर के लिए आईपीएल 2021 का सीजन सबसे खराब रहा है। इस साल उन्हें सिर्फ 8 मैच खेलने का मौका मिला है और उन्होंने 24.37 के औसत से 195 रन बनाए हैं। इसी खराब प्रदर्शन के चलते पहले उन्हें हैदराबाद की कप्तानी छोड़नी पड़ी और बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। वार्नर की खराब फॉर्म का असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखा और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस साल अंकतालिका में सबसे नीचे रही। यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम भी थी। वार्नर ने हैदराबाद का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके बावजूद मेगा ऑक्शन मे उन्हें खरीदा जाना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महेन्द्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के अलावा विकेटकीपिंग और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि इस सीजन उनके बल्ले से रन न के बराबर निकले हैं। इस सीजन में धोनी ने 14 मैचों में 13.71 के औसत से 96 रन बनाए हैं। वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 18 रन रहा है और स्ट्राइक रेट भी 95.04 का रहा है। यह धोनी का सबसे खराब आईपीएल रहा है और वो पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि साल 2022 उनका आखिरी आईपीएल होगा।
भुवनेश्वर कुमार
हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए भी यह सीजन काफी खराब रहा है। चोट से वापसी करने के बाद भुवी ने 11 मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए हैं और उनके बल्ले से 34 रन ही निकले हैं। भुवनेश्वर वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं और उनका काम शुरुआत में विकेट दिलाना है, लेकिन आईपीएल 2021 में उनके प्रदर्शन ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। उनके लिए आईपीएल का यह सीजन सबसे खराब सीजन में से एक है। हालांकि भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि वर्ल्डकप मे भुवनेश्वर कुमार अपनी लय में लौटें और भारत के लिए अच्छी गेंदबाजी करें।
इयोन मॉर्गन
कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन के लिए भी आईपीएल 2021 का सीजन बेहद खराब रहा है। उन्होंने इस सीजन में 14 मैच खेले हैं और सिर्फ 124 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 102.47 और औसत 12.40 का रहा है। मॉर्गन की खराब बल्लेबाजी के कारण कोलकाता ने शुरुआत में कई मैच गंवाए थे, लेकिन दूसरे फेज में टीम के गेंदबाज फॉर्म में आए और विपक्षी टीम को छोटे स्कोर पर रोका। इसके साथ ही वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पहले ही मैच खत्म किए और मॉर्गन तक बात पहुंची ही नहीं। मॉर्गन अगर प्लेऑफ में भी रन नहीं बना पाते हैं तो उन्हें कोलकाता की कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है।
क्रिस मॉरिस
आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने इस सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। 16.25 करोड़ में बिकने वाले मॉरिस से राजस्थान को काफी उम्मीदें थी। उन पर अपनी कीमत को सही ठहराने का दबाव भी था। इसी दबाव में मॉरिस बिखरकर रह गए। उन्होंने इस सीजन में राजस्थान के लिए 11 मैच खेले और उनके बल्ले से सिर्फ 67 रन ही निकले। गेंद के साथ उन्होंने 15 विकेट निकाले, लेकिन उनकी इकॉनमी 9.17 की थी। अब मेगा ऑक्शन में मॉरिस पर फिर से बोली लगना तय है, लेकिन उन्हें इसकी आधी रकम मिलनी भी मुश्किल है।
इन दिग्गजों का प्रदर्शन भी चिंताजनक
इनके अलावा केन विलियमसन, मनीष पांडे, एबी डिविलियर्स, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्विंटन डिकॉक, आंद्रे रसेल, क्रिस गेल, अंबाती रायडू और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। इनमें से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी वर्ल्डकप में भारत के लिए खेलेंगे। ऐसे में भारतीय टीम उम्मीद करेगी ये खिलाड़ी जल्द ही लय में लौटें और अपनी टीम को जीत दिलाएं, जबकि रैना और रायडू जैसे खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं।