फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Anil Kumble, Wasim Jaffer enjoy Karaoke night with Punjab Kings contingent

IPL 2021: दुबई में दिखी कुंबले और जाफर की जुगलबंदी, 'कभी अलविदा ना कहना...' गाकर लूटी महफिल

Tue, 14 Sep 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

पंजाब किग्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और वसीम जाफर कराओके इवेंट में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2021: Anil Kumble, Wasim Jaffer enjoy Karaoke night with Punjab Kings contingent
अनिल कुंबले और वसीम जाफर - फोटो : social media

विस्तार

यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए लगभग सभी टीमों ने कमर कस ली है। इसके लिए सभी खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं। इस बीच पंजाब किग्स की टीम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और वसीम जाफर कराओके इवेंट में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पीबीकेएस कराओके, क्रिकेट के दो दिग्गज एक अलग विकेट पर!' वीडियो में कुंबले और जाफर की जुगलबंदी दिखी। दोनों 'कभी अलविदा ना कहना...' गाना गा रहे हैं। बता दें कि 'कभी अलविदा न कहना' इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और शंकर-एहसान-लॉय इसमें संगीत दिया है। इस गीत को सोनू निगम और अलका याग्निक ने गाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण में पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे। आईपीएल 2021 के पहले चरण को कोरोना महामारी के कारण चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


पंजाब का पहला मुकाबला राजस्थान से
पंजाब किंग्स दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। पंजाब की टीम ने अभी तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें उसे तीन में जीत मिली है जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंकतालिका में छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)


 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed