19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में अब सिर्फ हफ्ते भर का ही समय बचा है। उद्घाटन मैच में गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आपस में टकराएंगे। कोरोना के संक्रमण के बीच यूएई में होने जा रहे मौजूदा सीजन से सुरेश रैना के हटने के बाद सीएसके के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
2 of 6
सोशल मीडिया पर सुरेश रैना की लोकप्रियता
- फोटो : ट्विटर
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना चेन्नई के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आते थे। 'चिन्ना थाला' की वापसी की खबरों के बीच नंबर तीन पर बल्लेबाजी के विकल्प की भी तलाश शुरू हो चुकी है। क्रिकेट पंडित अपने-अपने सुझाव दे रहे हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला स्कॉट स्टाइरिस को लगता है कि इस पोजिशन पर बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू आदर्श क्रिकेटर हैं। स्टाइरिस मानते हैं कि, 'रैना की अनुपस्थिति से चेन्नई के मध्यक्रम में काफी खालीपन आ गया है और उनकी जगह किसी को ढूंढना आसान नहीं होगा। उस स्तर का खिलाड़ी जो इतने लंबे समय तक इतना अच्छा खेला। अचानक से उतने रन बनाने वाले और यहां तक कि मैदान में और गेंद से भी अच्छा करने वाले खिलाड़ी को ढूंढना बड़ा काम होगा।'
4 of 6
मुरली विजय
- फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
वही टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज और धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को लगता है कि मुरली विजय रैना का स्थान लेने की काबिलियत रखते हैं, उन्हें उम्मीद है कि यूएई की सूखी और टर्न लेनी वाली विकेट पर स्पिन खेलने में माहिर मुरली विजय अच्छा करेंगे।
5 of 6
डेविड मलान
- फोटो : ट्विटर
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान को सुरेश रैना के स्थानापन्न के तौर पर सीएसके में शामिल किए जाने की बात भी सामने आने लगी, जिसे टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने नकार दिया। उन्होंने साफ किया कि टीम आठ विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर चुकी है।