IPL 2020: कोहली की ऑनलाइन पाठशाला, RCB को चेतावनी, अब गलती करने पर खैर नहीं
भारत में कोरोना महामारी के मद्देनजर आईपीएल-2020 का आयोजन यूएई में किया जा रहा है, जो 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।
विस्तार
आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने ऑनलाइन पाठशाला में टीम के खिलाड़ियों को कोरोना के मद्देनजर जैव सुरक्षा चक्र में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि एक गलती पूरे टूर्नामेंट को नुकसान पहुंचा सकती है और हमारे में से कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा। ऑनलाइन बैठक में मौजूद टीम के डायरेक्टर माइक हेसन, हेड कोच साइमन कैटिच ने कहा कि यदि किसी से गलती से सुरक्षा चक्र टूटा तो उसे सात दिन का एकांतवास मिलेगा और निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही वापसी होगी।
Sneak peek into RCB’s first virtual team meeting of #IPL2020 after landing in the UAE, with @CoachHesson, @imVkohli and Simon Katich welcoming the team and addressing them on an exciting season that’s right around the corner! 💻🤩#PlayBold #BoldDiaries pic.twitter.com/VA4jY7HylN
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 24, 2020
सभी आठ टीमें UAE पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ी अपने-अपने होटल में क्वांरंटीन हैं। कोरोना काल में सामाजिक दूरी का ख्याल रहने के लिहाज से RCB की टीम मीटिंग ऑनलाइन हुई, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने कहा- हम सभी को वे नियम फॉलो करने होंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों ने बनाए हैं और मैं सभी से उम्मीद करता हूं कि सभी लोग बायो प्रोटोकॉल्स को पूरी तरह से फॉलो करेंगे और सुरक्षा को लेकर किसी भी बात से समझौता नहीं करेंगे।
आरसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर माइक हेसन और हेड कोच साइमन कैटिच ने कहा- उल्लंघन करने पर बहुत गंभीरता से निपटा जाएगा। नियमों को तोड़ने वाले खिलाड़ियों को हटा दिया जाएगा और 7 दिनों के लिए क्वारंटीन में भेज दिया जाएगा। जब तक खिलाड़ी का अगला टेस्ट निगेटिव नहीं आएगा, वो वापसी नहीं कर पाएंगे।