{"_id":"5e0a2d0a8ebc3e880b00fadf","slug":"ipl-2020-to-begin-at-wankhede-on-march-29-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो गया एलान! 29 मार्च से शुरू होगा IPL 2020, इस मैदान पर खेला जाएगा उद्घाटन मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो गया एलान! 29 मार्च से शुरू होगा IPL 2020, इस मैदान पर खेला जाएगा उद्घाटन मैच
Tue, 31 Dec 2019 08:32 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की तारीख का एलान हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक आईपीएल 2020 सीजन का आगाज 29 मार्च को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौजूदा चैंपियन मुम्बई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत की तारीख 29 मार्च तय कर दी गई है। उन्होंने कहा, 'मुझे बताया गया है कि आईपीएल के 2020 सीजन का आगाज 29 मार्च को मुम्बई में होगा।'
विज्ञापन
इसका मतलब यह हुआ कि शुरुआत में मैच खेलने वाली कुछ टीमों को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। दरअसल, उस समय आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज चल रही होगी। इसी तरह इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेल रही होंगी, जिसका समापन 31 मार्च को होगा।
विज्ञापन