फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: अगर ऐसा हुआ तो सुनील नरेन को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा

Sun, 06 Sep 2020 09:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Sep 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Sunil Narine will be very effective in UAE wickets, says Gautam Gambhir

इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर हिंदुस्तान की बजाय 19 सितंबर से यूएई में होगा। भारत में जहां आठ से 10 अगल-अलग मैदानों पर मुकाबले होते थे, संयुक्त अरब अमीरात में केवल दुबई, अबुधाबी और शारजाह के मैदानों पर ही मैच होंगे।

IPL 2020: Sunil Narine will be very effective in UAE wickets, says Gautam Gambhir
सुनील नरेन

कोरोना काल की वजह से लागू नए नियमों के साथ आईपीएल इस बार थोड़ा अलग भी होगा। बल्लेबाजों को यूएई की अपेक्षाकृत धीमी पिचों पर अलग चुनौती मिलेगी। स्पिनर्स और बेहतर स्पिन खेलने वाले बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आ सकता है, ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान गौतम गंभीर ने इस सीजन के ट्रंप कार्ड की घोषणा की है।

IPL 2020: Sunil Narine will be very effective in UAE wickets, says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर

सुनील नरेन के पूर्व आईपीएल कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि यूएई की विकेट से ग्रिप मिलने पर यह स्पिनर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ कार्यक्रम में कहा, 'सुनील नरेन को यूएई की विकेटों से थोड़ी भी ग्रिप मिल जाएगी तो वह काफी प्रभावी होंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Sunil Narine will be very effective in UAE wickets, says Gautam Gambhir

अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर ने कहा, 'सबसे अहम बात यह है कि सुनील नरेन जब रनअप के दौरान गेंद छिपाते हैं तो बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ जाती है। यह पता करना मुश्किल होता है कि कौन सी गेंद भीतर आएगी और कौन सी बाहर रहेगी। क्योंकि हाथ में गेंद देर से दिखने पर बल्लेबाजों के लिए उसे भांपना मुश्किल हो जाता है।'

विज्ञापन
IPL 2020: Sunil Narine will be very effective in UAE wickets, says Gautam Gambhir
नरेन

6.67 की इकॉनमी से 110 मैच में 122 विकेट चटका चुके सुनील नरेन कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सलामी बल्लेबाजी का भी मोर्चा संभालते हैं। तीन अर्धशतक जमा चुके भारतीय मूल के इस कैरेबियाई स्पिनर के नाम सर्वाधिक 75 के साथ 771 रन दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed