फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB to pay tribute to Covid Heroes in upcoming edition

IPL 2020: कोरोना वॉरियर्स को विराट सेेना का सलाम, RCB की जर्सी पर लिखा होगा नाम

Thu, 17 Sep 2020 04:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 17 Sep 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB to pay tribute to Covid Heroes in upcoming edition
आरसीबी की कोविड वॉरियर जर्सी - फोटो : अमर उजाला

विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग खेलेगी तो कोरोना नायकों के सम्मान में खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे 'माय कोविड हीरोज' लिखा होगा। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने यूएई में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में इस जर्सी के लांच के मौके पर गुरूवार को कहा, 'पहली बार एक टीम के रूप में हम इस तरह की शानदार मुहिम से जुड़े। यह उन कोरोना नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से दूसरों के बारे में सोचा'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह हमारी ओर से उनके लिए सलाम है। इस जर्सी को पहनना हमारे लिए फख्र की बात है। हम सोच भी नहीं सकते जिन चुनौतियों का उन्होंने सामना किया है। मैने अपनी हाउसिंग सोसायटी में रोजमर्रा के मूल काम करने वालों को पिछले छह सात महीने से कठिन हालात में भी अपना काम पूरी ईमानदारी से करते देखा है, जिससे मैने बहुत कुछ सीखा है। उनके पास विकल्प था लेकिन वे काम से भागे नहीं।'
विज्ञापन

 

 

IPL 2020: RCB to pay tribute to Covid Heroes in upcoming edition
कोविड वॉरियर्स जर्सी के साथ विराट - फोटो : अमर उजाला

आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने कहा, 'खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में मैच और अभ्यास के दौरान इस जर्सी को पहनेंगे। पहले मैच में पहनी गई जर्सी नीलाम होगी और उससे होने वाली कमाई ‘गिव इंडिया फाउंडेशन’ को दी जाएगी। आरसीबी ने पिछले कुछ समय से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हैशटैग माय कोविड हीरोज और हैशटैग रीयल चैलेंजर्स मुहिम चलाई हुई है जिसमें कोरोना काल में समाज सेवा कर रहे नायकों की कहानियां दिखाई जा रही है। इनमें से तीन कोरोना नायक इस मौके पर मौजूद थे जिनमें चंडीगढ के सिमरनजीत सिंह शामिल हैं जो बधिक होने के बावजूद लोगों की मदद के लिए आगे आए, इनके अलावा अहमदाबाद की हेतिका शाह, जिन्होंने कोरोना योद्धाओं के लिए 'फोर एस शील्ड' डिजाइन की और कर्नाटक के जीशान जावेद, जिन्होंने ‘मिशन मिल्क’ के जरिए दिहाड़ी मजदूरों को लगातार दूध बांटा।

IPL 2020: RCB to pay tribute to Covid Heroes in upcoming edition
आरसीबी - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अपने पिता के लिए नियुक्त घरेलू सहायक का उदाहरण देते हुए कहा, 'हमारे घरेलू सहायक की पत्नी गर्भवती थी, लेकिन वह मेरे पिता को छोड़कर उससे मिलने नहीं गया। उसका बेटा हुआ और दो दिन बाद गुजर गया लेकिन स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के कारण वह नहीं गया। लोग भले ही खिलाड़ियों या क्रिकेटरों को रोलमॉडल कहें, लेकिन असली नायक तो ये लोग हैं। कोहली ने कहा, 'इस तरह की चुनौतियों का सामना करना ही बहुत बड़ी बात है और वह भी प्रशंसा या प्रतिफल की कामना किए बिना। मैंने इस पूरे दौर में यही सीखा है कि जो है उसमें संतोष करना सीखें और जिंदगी में अनावश्यक भागते नहीं रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed