फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Rajasthan Royals David Miller in awe of MS Dhoni

IPL 2020: फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी की तरह बनना चाहता है यह विदेशी खिलाड़ी

Mon, 14 Sep 2020 03:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 14 Sep 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Rajasthan Royals David Miller in awe of MS Dhoni
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी के मैच जिताने के हुनर के कायल दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के हालात में भी शांतचित्त बने रहने के उनके गुण को आत्मसात करना चाहते हैं। मिलर 19 सितंबर से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। वह आठ साल तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम में थे, उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'धोनी जिस तरह से खेलते हैं, मैं उनका कायल हूं। वह दबाव के क्षणों में भी शांतचित्त रहते हैं। मैं भी उसी तरह से मैदान पर रहना चाहता हूं।'

विज्ञापन


मिलर ने कहा, 'बतौर बल्लेबाज उनकी भी ताकत और कमजोरियां है और मेरी भी। मैं लक्ष्य का पीछा करते समय उनकी तरह बल्लेबाजी करना चाहता हूं। मैं उनकी तरह ‘फिनिशिर’ बनना चाहता हूं।' उन्होंने कहा, 'देखते हैं कि मेरा कैरियर आगे कैसा होता है, उसके बाद ही मैं आकलन कर सकूंगा। धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से हैं और कई बार साबित कर चुके हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी देखना पसंद है।'
विज्ञापन


मिलर ने पिछले साल पंजाब के लिए दस मैचों में 213 रन बनाए। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ साल से मै पंजाब के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल रहा था और यही वजह है कि मैच भी नहीं जीत पा रहा था। अब मेरे पास ज्यादा अनुभव है और मुझे पता है कि क्या करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed