फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs RCB, IPL 2020 News in Hindi: Preview and prediction of Kolkata Knight riders vs Royal Challengers Bangalore

IPL 2020, KKR vs RCB: पहले से मजबूत हुए कोलकाता के नाइटराइडर्स, क्या ले पाएंगे आरसीबी से बदला

Wed, 21 Oct 2020 01:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 21 Oct 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
KKR vs RCB, IPL 2020 News in Hindi: Preview and prediction of Kolkata Knight riders vs Royal Challengers Bangalore
केकेआर बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला

KKR vs RCB, IPL 2020: तूफानी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को देर से मौका देने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम ने लय हासिल कर ली है और बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पहले चरण में मिली हार का बदला चुकता करने उतरेगी। मॉर्गन की अगुआई वाली केकेआर की टीम 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि पांच मैच बचे हैं। दूसरी तरफ आरसीबी की टीम केकेआर से दो अंक आगे है और राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है।

विज्ञापन

विश्व कप के उपविजेता न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन की क्षमता को जानने के लिए नाइटराइडर्स को नौ मैच और कप्तानी में बदलाव की जरूरत पड़ी। इयोन मॉर्गन ने अंतत: फर्ग्युसन को मौका दिया और उन्होंने अपनी तेजी और विविधता से सनराइजर्स हैदराबाद को ध्वस्त कर दिया। पिछले सत्र में केकेआर की ओर से पांच मैचों में सिर्फ दो विकेट चटकाने वाले फर्ग्युसन ने सत्र की अपनी पहली ही गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आउट किया और फिर अपनी तेज और धीमी गेंदों के मिश्रण से सभी बल्लेबाजों को परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (नौ मैचों में तीन विकेट) उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसे में टीम को अब फर्ग्यूसन से काफी उम्मीदें हैं।

खराब फॉर्म में आंद्रे रसेल
केकेआर हालांकि अब भी स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म को लेकर परेशान है जो अब तक बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पिछले सत्र में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रसेल मौजूदा सत्र में नौ मैचों में 11.50 की औसत से सिर्फ 92 रन बना पाए हैं। जमैका का यह आलराउंडर क्षेत्ररक्षण में भी जूझता दिखा है और उन्हें कुछ मैचों का ब्रेक देना बुरा विचार नहीं होगा। स्पिन विभाग में देखना होगा कि सुनील नरेन को मौका मिलता है या नहीं जिनके गेंदबाजी एक्शन को स्वीकृति मिल गई है। हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाले लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने नियमित स्पिनर वरूण चक्रवर्ती के साथ मिलकर उपयोगी प्रदर्शन किया था। आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं।

अच्छी लय में आरसीबी
डीविलियर्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और रॉयल्स के खिलाफ 22 गेंद में नाबाद 55 रन की पारी खेलकर उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। कप्तान कोहली भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे। ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने इस सीजन में जितने भी कुछ खेले उसमें प्रभावित ही किया, जिससे आरसीबी की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, टॉम बैंटन, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, प्रिसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, रिंकू सिंह, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ और निखिल नाइक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उदाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे और एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed