फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Chennai super kings

IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स का आज दूसरा मैच, राजस्थान रॉयल्स की डगर कठिन

Tue, 22 Sep 2020 05:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Sep 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Chennai super kings
राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : अमर उजाला

इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स जब अपना पहला मैच खेलने उतरेगी तो उसके प्लेइंग इलेवन के तय खिलाड़ी टीम से बाहर रहेंगे। जोस बटलर क्वारंटीन की वजह से पहले मैच से बाहर हैं तो बेन स्टोक्स पहले चरण का कोई मैच नहीं खेलेंगे। खुद कप्तान स्टीव स्मिथ का सिर पर लगी चोट के कारण खेलना संदिग्ध है, लिहाजा ऐसे में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से पार पाना कठिन लगा रहा है, जो अपना पहला मैच शानदार अंदाज से जीतकर आई है।

विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर रॉयल्स

IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Chennai super kings
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

पिछली उपविजेता चेन्नई ने पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था। लीग के पहले चरण में उनकी गैर मौजूदगी से टीम का संतुलन बिगड़ा है। ऐसे में अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम स्मिथ को पहले मैच में खेलने की अनुमति नहीं देती तो रॉयल्स के लिए करारा झटका होगा।

रॉयल्स के प्रदर्शन का दारोमदार काफी हद तक विदेशी खिलाड़ियों पर है। गेंदबाजी में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई पर जिम्मेदारी होगी तो रन बनाने का जिम्मा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर पर रहेगा। रॉयल्स के भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, वरूण आरोन अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की चेन्नई के हौसले बुलंद

IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Chennai super kings
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL

दूसरी ओर पहले मैच में शानदार प्रदर्शन से चेन्नई के हौसले बुलंद है। सैम करन ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करके ड्वेन ब्रावो की कमी नहीं खलने दी जो चोट के कारण कुछ और मैचों में बाहर रहेंगे। अंबाती रायुडू और फाफ डु प्लेसी ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। आईपीएल के सफल गेंदबाज पीयूष चावला ने उन्हें खरीदने के टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित कर दिखाया। अगर अगले मैच में दीपक चाहर नहीं खेल पाते हैं तो उनका विकल्प शार्दुल ठाकुर होंगे।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशेन थॉमस, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, टॉम करन, अनिरूद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, वरूण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडेय।

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसी, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सैंटनेर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साइ किशोर, रूतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed