फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Kolkata Knight riders and RCB

IPL 2020: शारजाह के छोटे मैदान में RCB और KKR के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

Mon, 12 Oct 2020 08:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 12 Oct 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Kolkata Knight riders and RCB
kkr vs rcb

लगातार दो करीबी मैचों में जीत से आत्मविश्वास से भरी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच में इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के नाम छह मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक है, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण केकेआर तालिका में रॉयल चैंलेंज बैंगलोर से एक स्थान ऊपर तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन


केकेआर और आरसीबी दोनों की परेशानी बल्लेबाजी हैं, इन टीमों के मुख्य बल्लेबाज लय बरकरार रखने में नाकाम रहे हैं। केकेआर ने हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले दो मैचों में आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी से मैच का पासा पलटा है, जिससे टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा। आरसीबी के खिलाफ भी गेंदबाज यह लय बरकरार रखना चाहेंगे। कप्तान कोहली की दमदार बल्लेबाजी से शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से शिकस्त देने के बाद रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की कोशिश भी जीत की लय बरकरार रखने की होगी।
विज्ञापन


केकेआर के लिए हालांकि सबसे बड़ी चिंता की बात बड़े शॉट लगाने वाले आंद्रे रसेल की उपलब्धता होगी जो शनिवार को पंजाब के खिलाफ मैच में कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने हालांकि मैच के बाद उनकी चोट के बार में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'जब भी रसेल चोटिल होते है, टीम की मुश्किलें बढ़ जाती है। वह विशेष, बहुत विशेष खिलाड़ी है। हमें देखना होगा और उनका ध्यान रखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर के लिए कार्तिक का लय में आना शुभ संकेत है जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 29 गेंद में 58 रन की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी लय में है। सुनील नरेन की जगह पारी का आगाज कर रहे राहुल त्रिपाठी ने सीएसके के खिलाफ 81 रन बनाए, लेकिन पंजाब के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। नितीश राणा और इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन लगातार अच्छी बल्लेबाजी करने में विफल रहे है।

शुरुआती मैचों में लचर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के लय में आने से आरसीबी की बल्लेबाजी को बल मिला है। इस 31 साल के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 43 और फिर चेन्नई के खिलाफ 90 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल को छोड़कर दूसरे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रहीं है। आरोन फिंच और एबी डीविलियर्स लय हासिल करने के लिए जूझते दिख रहे है। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल शानदार लय में है। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिश के आने से टीम के लिए इस विभाग में पैनापन आया है।

दोनों टीम इस प्रकार है

कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिंस, इयोन मॉर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed