फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Playing XI of RCB and Rajasthan Royals

IPL 2020: कैसी है राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन?

Sat, 03 Oct 2020 03:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 03 Oct 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Playing XI of RCB and Rajasthan Royals
बैंगलोर बनाम राजस्थान - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2020 में आज से डबल हेडर के मुकाबले शुरू हो गए। यानी एक दिन में दो मैचों की शुरुआत हो गई। दोपहर साढ़े तीन बजे से खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को क्षेत्ररक्षण के लिए बुलाया है। दोनों ही टीमों ने अब तक तीन मैच खेले हैं और दो जीते हैं। अबु धाबी के मैदान में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

विज्ञापन


विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

राजस्थान की टीम में पिछले मैच से एक बदलाव है। गेंदबाज अंकित राजपूत की जगह राजस्थान के स्थानीय खिलाड़ी महिपाल लोमरोर को टीम में शामिल किया गया है।

  • बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा
  • विकेटकीपर: जोस बटलर
  • ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, टॉम करन, रियान पराग, महिपाल लोमरोर
  • गेंदबाज: श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

पिछले मैच में जीत के बाद विराट कोहली इस मैच उसी प्लेइंग XI के साथ उतरे हैं। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं मध्यक्रम में एबी डीविलियर्स, विराट कोहली, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर लक्ष्य का पीछा करते दिखेंगे। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जंपा पर भरोसा जताया गया है।
 

  • बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान)
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर
  • गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जंपा


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed