IPL 2020: किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी है चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2020 का सातवां मुकाबला आज यानी शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। चेन्नई की टीम में एक बदलाव हुआ है, जबकि दिल्ली ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। एक तरफ उम्रदराज खिलाड़ियों से भरी चेन्नई की टीम तो दूसरी तरफ युवा क्रिकेटरों से सजी दिल्ली कैपिटल्स। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला आज शानदार होने वाला है। चेन्नई की टीम इस सीजन का अपना तीसरा मैच खेल रही है तो वहीं दिल्ली का यह दूसरा मैच है। बता दें कि चेन्नई को पहले मैच में जीत, दूसरे में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली ने अपना पहला मैच सुपर ओवर में जीता था।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
बल्लेबाज: फाफ डूप्लेसिस, मुरली विजय, अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वाटसन
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, सैम करन
गेंदबाज: जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, पीयूष चावला
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेव
बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा, एनरिच नोर्त्जे