फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के बीच आज से IPL का आगाज, CSK पर भारी पड़ती है मुंबई, जानिए सारे रिकॉर्ड्स

Sat, 19 Sep 2020 12:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Sep 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, All you need to know about biggest rivalry of tournament
चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : अमर उजाला

जब-जब आईपीएल की प्रतिद्वंद्विता पर बात होगी, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का जिक्र सबसे पहले आएगा। सर्वाधिक फाइनल खेलने वाली इन दो टीम के बीच ही कल यानी 19 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुकाबला होगा। कोरोना काल के बीच शुरू होने वाले 13वें सीजन में धोनी और रोहित जीत से शुरुआत चाहेंगे।

IPL 2020: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, All you need to know about biggest rivalry of tournament

चेन्नई पर भारी मुंबई

वैसे तो दोनों ही टीम सितारों से सजी है। टूर्नामेंट के सारे बड़े मैच विनर्स आपको इन 22 खिलाड़ियों के बीच ही मिल जाएंगे। बीते 12 सीजन में मुंबई-चेन्नई के बीच अबतक 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं मुंबई ने 17 तो सीएसके ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। धोनी सेना पर रोहित ब्रिगेड का जीत प्रतिशत 60.71 है। बीचे पांच मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स कभी भी मुंबई इंडियंस को नहीं हरा पाई है। तीन बार ऐसे मौके आए जब टूर्नामेंट की इन्हीं दो सबसे मजबूत टीम के बीच फाइनल खेला गया। यहां भी रोहित ब्रिगेड का पलड़ा 2-1 से भारी है।

IPL 2020: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, All you need to know about biggest rivalry of tournament
- फोटो : Social media

रोहित, रैना सबसे सफल बल्लेबाज

चेन्नई के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है। वह येलो आर्मी के खिलाफ अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं तो वहीं 'चिन्ना थाला' सुरेश रैना मुंबई के खिलाफ चेन्नई के तुरुत के इक्के हैं। हिटमैन ने जहां 614 रन बनाए तो मौजूदा सत्र में नहीं खेल रहे रैना 704 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी (663 रन बनाम मुंबई) से आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, All you need to know about biggest rivalry of tournament
- फोटो : social media

कैरेबियाई जंग

टूर्नामेंट के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड जहां मुंबई इंडियंस की ताकत बढ़ाते हैं तो उन्हें इस टूर्नामेंट में लाने वाले ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स की शोभा बढ़ाते हैं। बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने वाले यह स्टार कैरेबियाई ऑलराउंडर्स जमकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। हालांकि सीएसके के खिलाफ मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज 31 विकेट लेने वाले मलिंगा भी यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे। दूसरे क्रम पर 12 सफलताओं के साथ पोलार्ड हैं। मुंबई के लिए चेन्नई से सबसे बड़ा खतरा 24 विकेट लेने वाले ब्रावो हैं।

विज्ञापन
IPL 2020: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, All you need to know about biggest rivalry of tournament

जडेजा और बुमराह पर निगाहें

रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स के मुहाने पर खड़े हैं। सीएसके की जान जड्डू जहां 73 रन बनाते ही आईपीएल में 100 विकेट और 2 हजार रन बनाने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे तो मुंबई के बुमराह भी मौजूदा सीजन में 18 विकेट लेकर 200 सफलताएं अर्जित करने वाले पहले भारतीय पेसर होंगे। सुरेश रैना (193 मैच) की गैरहाजिरी में धोनी भी आगे निकलने वाले हैं। 190 मैच खेल चुके माही चार मुकाबले के बाद सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी होंगे। रोहित शर्मा भी पांच हजार रन बनाने वाले कोहली, रैना क्लब में शामिल होने से सिर्फ 102 रन दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed