आईपीएल 2020 की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने खूब पैसे खर्च किए। पंजाब को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। पंजाब की फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को सबसे महंगी कमीत में खरीदा। उन्हें 10 करोड़ 75 लाख रुपये में किंग्स ने अपने साथ जोड़ा। ऑक्शन में सबसे अधिक पैसे के साथ गई पंजाब ने पांच खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। 42.70 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में गई थी।
IPL 2020: केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी KXIP, नीलामी के बाद अब कुछ ऐसी है पूरी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम अगले सीजन के लिए
लोकेश राहुल (कप्तान) सिमरन सिंह, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, जेम्स नीशम, रवि बिश्नोई, ईशान पोरेल, दीपक हूडा, शेल्डन कॉर्टल, ग्लेन मैक्सवेल, जगदीश सुचित, कृष्णाप्पा गौतम, सरफराज खान, निकोलस पूरन, मुर्गन अश्विन, मुजीब-उर-रहमान, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह,करुण नायर, हरप्रीत बरार, हार्डुस विलजॉन, दर्शन नालकंडे, क्रिस गेल और अक्षदीप सिंह।
ऑक्शन में इन्हें खरीदा
ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉटरल,दीपक हूडा, इशान पोरेल और रवि बिश्नोई। नीलामी के बाद भी किंग्स इलेवन पंजाब के पास अभी 16.50 करोड़ रुपये बचे हैं।
नीलामी से पहले
रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल, करुण नायर, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरन, मुजीब उर रहमान, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, हार्डस विलोजेन, दर्शन लालचंद, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन।
रिलीज खिलाड़ी: अग्निवेश अयाची, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, मोइसेस हेनरिक्स, प्रभसिमरन सिंह, सैम क्यूरन, वरुण चक्रवर्ती।