फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Important battle for Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad

IPL 2020: आर-पार की लड़ाई लड़ने उतरेगी CSK, जंग में बने रहने के लिए SRH को हराना जरूरी

Tue, 13 Oct 2020 06:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Oct 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Important battle for Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad
हैदराबाद बनाम चेन्नई - फोटो : Amar Ujala

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मंगलवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से दमदार वापसी करनी होगी। तीन बार के चैंपियन और पिछली बार के उप विजेता चेन्नई को अभी तक सात मैचों में से पांच में हार मिली है और अब वह जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब है। आठ टीमों की तालिका में अभी वह सातवें स्थान पर है। मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका होगा, जब चेन्नई और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी, इससे पहले धोनी की टीम सनराइजर्स से पिछले मैच में सात रन से हारी थी।

विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स

धोनी सेना को आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करने वाली सबसे अच्छी टीम माना जाता रहा है, लेकिन इस साल अभी तक उसके बल्लेबाज ही नाकाम रहे हैं, उसे पांचों हार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली। शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मध्यक्रम को अब बेहतर खेल दिखाना होगा। केदार जाधव के लगातार लचर प्रदर्शन के बाद चेन्नई ने पिछले मैच में उन्हें बाहर कर दिया था और उनकी जगह नारायण जगदीशन को चुना, जिन्होंने 28 गेंदों पर 33 रन बनाए और अंबाती रायुडु (40 गेंदों पर 42 रन) के साथ मिलकर पारी को संवारा, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद चेन्नई की बल्लेबाजी बिखर गई। सैम करन, रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो भी बल्लेबाजी में असफल रहे। धोनी भी अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए हैं। कप्तान ने भी बाद में स्वीकार किया कि अगर उन्हें आगे मैच जीतने हैं तो बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। गेंदबाजी में दीपक चाहर और जडेजा अब तक प्रभावशाली रहे हैं। करन, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा को और अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

ऑरेंज आर्मी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, उसने सात मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और तालिका में पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को पांच विकेट की हार से टीम आहत हुई होगी क्योंकि चार विकेट पर 158 रन बनाने के बाद एक समय उसने मैच पर अच्छा नियंत्रण बना रखा था। बल्लेबाजी सनराइजर्स के लिए चिंता का विषय नहीं है क्योंकि जॉनी बेयरस्टो, कप्तान डेविड वार्नर, मनीष पांडेय और केन विलियमसन लगातार अच्छा स्कोर बना रहे हैं और जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। गेंदबाजी उसका कमजोर पक्ष बनकर सामने आया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर मिचेल मार्श को गंवाने के बाद सनराइजर्स की गेंदबाजी कमजोर पड़ी है। लेग स्पिनर राशिद खान और यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन ने हालांकि उसकी तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन संदीप शर्मा, खलील अहमद और युवा अभिषेक शर्मा उसकी गेंदबाजी इकाई की कमजोर कड़ी साबित हुए हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायडू, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडेय, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed