{"_id":"5e2eeef98ebc3ebfe931bb30","slug":"ipl-2020-final-will-be-played-in-mumbai-know-dates-timing-and-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला, 29 मार्च से शुरू होगी टी-20 की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला, 29 मार्च से शुरू होगी टी-20 की जंग
Mon, 27 Jan 2020 07:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Jan 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सबसे चर्चित टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की खास तारीखों का एलान हो गया है। साथ ही इस बात से भी पर्दा उठ गया है कि इस महामुकाबले का फाइनल कहां खेला जाएगा। मुंबई में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय हो गया कि 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
IPL final to be held in Mumbai on May 24, night matches to have usual 8pm start. #IPL #BCCI
— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट के रात में होने वाले मुकाबले अपने समयानुसार आठ बजे से ही शुरू होंगे। ऐसी अटकलें थीं कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा हालांकि अब इस बात पर भी विराम लग गया है। सोमवार को बैठक में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने मैचों के समय में कोई बदलाव का फैसला नहीं किया। इसके मुताबिक दिन के दूसरे मैच रात 8 बजे से ही शुरू होंगे। इन मैचों को रात साढ़े 7 से शुरू करने को लेकर काफी दबाव था, लेकिन गवर्निंग काउंसिल ने इसमें बदलाव करने से इनकार कर दिया।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद गांगुली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'आईपीएल के रात वाले मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। साढ़े 7 बजे मैचों को शुरू करने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।' उन्होंने साथ ही बताया कि केवल पांच ही डबल हेडर (शाम 4 बजे और 8 बजे) मैच खेले जाएंगे।