फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 England and Australia players to be available for full tournament after updated BCCI safety protocol

IPL के शुरुआती मैच से ही खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी, BCCI ने बदला क्वारंटीन नियम

Sun, 23 Aug 2020 09:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 23 Aug 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 England and Australia players to be available for full tournament after updated BCCI safety protocol
यूएई में आईपीएल - फोटो : मुंबई इंडियंस ट्विटर हैंडल

यूएई में होने जा रहे आईपीएल 2020 के पहले ही मैच से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मौजूद रह सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के सीओओ जैक लुश मैक्रम ने शनिवार को बताया कि आईपीएल को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने प्रोटोकॉल में बदलाव किया है। जिसके अनुसार अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले मैच से टीम में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद कम लग रही थी। दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में तीन-तीन मैचों की टी-20 और वन-डे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में लग रहा था कि इन दोनों ही टीम के खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में अपनी टीमों के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। इस मामले पर गौर करते हुए बीसीसीआई ने सभी टीमों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जो खिलाड़ी क्वारंटीन से आ रहे हैं। उन्हें अब क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बोर्ड के पुराने निर्देश के अनुसार, विदेशी खिलाड़ियों को भी भारतीय खिलाड़ियों की तरह आईपीएल 2020 से ठीक पहले यूएई पहुंचकर एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहना होता। हालांकि, मैक्रम ने बताया कि बीसीसीआई ने अपने क्वारंटीन नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी बायो-सिक्योर बबल से दूसरे बायो-सिक्योर बबल में आ रहा है, तो उसे क्वारंटीन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, कोरोना टेस्ट जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed