फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Dhoni should bat up the order for CSK this time sayd Gautam Gambhir

गंभीर ने कहा- रैना की गैरमौजूदगी में धोनी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए

Tue, 01 Sep 2020 08:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 01 Sep 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Dhoni should bat up the order for CSK this time sayd Gautam Gambhir
dhoni gambhir

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से सुरेश रैना के हटने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। रैना ‘निजी कारणों’ से आईपीएल से हट गए हैं और गंभीर को लगता है कि एक साल से अधिक समय से खेल से दूर धेानी को अधिक से अधिक गेंद खेलने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘यह महेंद्र सिंह धोनी के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का अच्छा मौका है।’ दो साल आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान रहे गंभीर ने कहा, ‘और वह पिछले एक साल से खेल से दूर हैं इसलिए उसे अधिक गेंदों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में वह एंकर की भूमिका निभा सकता हैं, जो वह पिछले कुछ वर्षों से भारत के लिए कर रहा था।’

विज्ञापन


गंभीर ने कहा कि धोनी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और इसके बाद उनके पास केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, सैम कुरेन हैं जो अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने कहा कि इसलिए मुझे लगता है कि यह महेंद्र सिंह जैसे खिलाड़ी के लिए शानदार मौका है और मुझे यकीन है कि वह इसका फायदा उठाएंगे। साथ ही सुरेश रैना भी नहीं हैं, ऐसे में आपको तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है, इसलिए महेंद्र सिंह धोनी यह भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed