{"_id":"5f916b768ebc3e8cba6c3ee0","slug":"ipl-2020-csk-spinner-tahir-says-it-was-painful-to-see-du-plessis-carrying-drinks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार छलका इमरान ताहिर का दर्द, बीते सीजन ड्रिंक्स बॉय बने डुप्लेसिस का दिया उदाहरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरकार छलका इमरान ताहिर का दर्द, बीते सीजन ड्रिंक्स बॉय बने डुप्लेसिस का दिया उदाहरण
Thu, 22 Oct 2020 04:52 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
इमरान ताहिर
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। अंकतालिका में आखिरी स्थान पर चल रही सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है। 10 मैच में सिर्फ जीत मुकाबले जीतने वाली सीएसके पहली बार किसी सीजन को टॉप-4 में फिनिश नहीं कर पाएगी। पिछली बार यानी 2019 के पर्पल कैपधारी इमरान ताहिर को अबतक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब शो में बातचीत करते हुए इमरान ताहिर ने खुलकर बातचीत की। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के 41 वर्षीय ताहिर सीएसके फ्रैंचाइजी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी की माने तो इस टीम में हर खिलाड़ी की बेहिसाब इज्जत मिलती है। सिर्फ प्लेयर्स ही नहीं बल्कि उनके परिवार का भी ख्याल रखा जाता है। टीम के फैंस भी कमाल के हैं।
विज्ञापन
अश्विन ने भी अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई के साथ ही की थी। बीते सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले इमरान अब भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने महान टी-20 बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को पूरे सीजन मैदान में ड्रिंक्स ले जाते देखा है, एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी को जब टीम में जगह न मिले तब कैसा महसूस होता है यह मैं अब खुद समझ रहा हूं।
विज्ञापन
इमरान ताहिर ने अश्विन से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं प्लेइंग इलेवन में कब खेलूंगा। अगर एक बार चेन्नई के चार विदेशी खिलाड़ी सेट हो जाते हैं तो पांचवें की जगह मुश्किल से बन पाती है। इमरान ताहिर ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्रेसिंग रूप का माहौल शानदार होता है। कभी आप हारते हैं तो कभी जीतते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट का आपके प्रति रवैया कभी नहीं बदलता।