{"_id":"5f32a1068ebc3e3cd309fdd8","slug":"ipl-2020-csk-kkr-to-carry-10-exclusive-net-bowlers-to-uae-capitals-will-have-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UAE में IPL: चेन्नई, केकेआर 10 तो दिल्ली के दल में होंगे छह 'खास' खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
UAE में IPL: चेन्नई, केकेआर 10 तो दिल्ली के दल में होंगे छह 'खास' खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
चेन्नई, कोलकाता
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 सत्र के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने से कम से कम 50 ऐसे क्रिकेटरों को फायदा हो सकता है जिनका नाम कम लोग ही जानते हैं। ये खिलाड़ी आठ फ्रेंचाइजी टीमों के साथ 'विशेष' नेट गेंदबाज के तौर पर यात्रा करेंगे।
2 of 9
धोनी-सीएसके
- फोटो : PTI
चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल ने इस बात की पुष्टि की कि वे नेट गेंदबाजों की सूची तैयार कर रहे हैं। इस सूची में ज्यादातर प्रथम श्रेणी, अंडर -19 और अंडर -23 के राज्य स्तर के क्रिकेटर शामिल हैं, जिन्हें एक महीने तक महेन्द्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ नेट पर गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा।
3 of 9
नेट अभ्यास के लिए आम तौर पर स्थानीय गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन टूर्नामेंट के लिए सख्त जैव-सुरक्षा उपायों के तहत सभी फ्रेंचाइजी को अभ्यास सत्र के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले गेंदबाजों की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
BCCI
बीसीसीआई ने हालांकि टीमों में खिलाड़ियों की संख्या को 24 तक सीमित किया है। फ्रेंचाइजी के साथ हालांकि कितने लोग यात्रा करेंगे यह अभी तय नहीं है। यह संख्या विभिन्न टीमों में अलग-अलग हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से यह माना जा रहा है कि आठ में से अधिकांश टीमें स्थानीय नेट गेंदबाजों को लेने से बचेंगी।
विज्ञापन
5 of 9
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ट्विटर
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने मंगलवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम अभ्यास सत्रों के लिए लगभग 10 गेंदबाजों को विशेष रूप से यूएई में ले जाने की योजना बना रहे हैं। वे टीम के साथ होंगे और टूर्नामेंट शुरू होने तक वहां रहेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।