फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में शहरों से ज्यादा कस्बाई इलाकों में बढ़ी गाड़ियों की मांग, ये है कारण

Tue, 11 Aug 2020 04:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Car sales increase in more towns than cities in July
फाइल फोटो - फोटो : PTI
लॉकडाउन में ढील के बाद अब ऑटो सेक्टर ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले अभी भी वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। दरअसल कोरोना के कारण कार कंपनियों को बड़ा झटका लगा था, लेकिन अब हालत सुधरते नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कारों की अच्छी मांग देखी गई। कंपनियों के सेल्स रिपोर्ट को देखा जाए तो यह साफ पता चल रहा है कि शहरों के मुकाबले कस्बाई इलाकों में गाड़ियों की मांग बढ़ी है।

 
Car sales increase in more towns than cities in July
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कस्बाई इलाकों में बढ़ी गाड़ियों की मांग


देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री भी लॉकडाउन के बाद तेजी से बढ़ी है। बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में मारुति के रिटेल में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। इसके अलावा मारुति की गाड़ियों को पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी ग्राहकों का बेहतर साथ मिला है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह बिक्री ऐसे समय में बढ़ी, जब देशभर में जून महीने में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। जून महीने में केवल 1.7 लाख कारों की देशभर में बिक्री हुई थी।

Car sales increase in more towns than cities in July
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पहली बार कार खरीदने वालों की बढ़ी संख्या


कोविड-19 के कारण पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा उन ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जो अपने घरों में अतिरिक्त कार रख रहे हैं। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि कोरोना काल में लोग सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने के बजाए खुद के वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car sales increase in more towns than cities in July
फाइल फोटो - फोटो : PTI

जुलाई में इन राज्यों में बढ़ी गाड़ियों की फ्रेश बुकिंग


जुलाई महीने में कंपनियों को मिलने वाली फ्रेश बुकिंग की संख्या तेजी से बढ़ी है। जहां,
  • मध्य प्रदेश- 71 फीसदी बुकिंग बढ़ी
  • दिल्ली- 33 फीसदी 
  • महाराष्ट्र- 41 फीसदी 
  • गुजरात- 23 फीसदी 
  • हरियाणा- 18 फीसदी
विज्ञापन
Car sales increase in more towns than cities in July
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

त्योहारी सीजन से उम्मीद


मारुति सुजुकी ने कहा कि मई और जून की तुलना में जुलाई महीने में कारों की बिक्री बढ़ी है, जिससे हालत काफी सुधरे हैं। लेकिन त्योहारी सीजन पर काफी कुछ निर्भर करता है। कंपनी ने कहा कि त्योहारी सीजन में बिक्री कैसी रहेगी यह इस पर तय करता है कि इस दौरान कोरोना संकट की स्थिति कैसी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed