{"_id":"5f436f98f71a6b6c6717f495","slug":"ipl-2020-another-setback-for-ipl-2020-future-group-pulls-out-as-sponsor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL को लगा एक और झटका, VIVO के बाद इस कंपनी ने भी छोड़ी स्पॉन्सरशिप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL को लगा एक और झटका, VIVO के बाद इस कंपनी ने भी छोड़ी स्पॉन्सरशिप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ड्रीम 11 आईपीएल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
19 सितंबर से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को एक और झटका लगा है। टाइटल स्पॉन्सरशिप की मुश्किलों से निकलने के बाद बीसीसीआई के सामने अब एक और समस्या खड़ी हो गई है। वीवो के बाद अब फ्यूचर ग्रुप ने आईपीएल एसोसिएट सेंट्रल स्पॉन्सरशिप से हाथ पीछे खींच लिए हैं। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, फ्यूचर ग्रुप लीग के लिए एसोसिएट सेंट्रल स्पॉन्सरों में से एक था, उसने अंतिम समय में आईपीएल 2020 से अपने करार को खत्म कर लिया है।
2 of 4
बीसीसीआई
दुबई में मौजूद बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि हां, फ्यूचर ग्रुप ने आईपीएल प्रायोजन सौदे से हाथ खींच लिए हैं। हम एक प्रतिस्थापन की तलाश कर रहे हैं। फ्यूचर ग्रुप पिछले पांच साल से आईपीएल से जुड़ा था। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट ने फ्यूचर ग्रुप के लोगो को भी आधिकारिक प्रायोजकों की सूची से हटा दिया है।
3 of 4
BCCI
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्यूचर ग्रुप हर साल आईपीएल के सेंट्रल स्पॉन्सरशिप के लिए 28 करोड़ का भुगतान कर रहा था। आईपीएल 2019 के दौरान बोर्ड और ग्रुप के बीच चर्चा हुई थी कि फ्यूचर ग्रुप लीग से बाहर होना चाहता है, लेकिन आईपीएल 2019 के दौरान वो स्पॉन्सर बना रहा था। बाजार सूत्रों के अनुसार, फ्यूचर ग्रुप कोविड -19 के चलते बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, इसके चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
IPL 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार फ्यूचर ग्रुप के पीछे हटने की बड़ी वजह स्पॉन्सरशिप के लिए अधिक कीमत चुकाना भी है। मगर बोर्ड तभी राजी होगा जब फ्यूचर ग्रुप जुर्माना भरने पर सहमत होगा। वीवो ने देश में चीन विरोधी माहौल को देखते हुए आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने फिर इस साल के लिए नीलामी की घोषणा की। ड्रीम 11 को इस साल की टाइटल स्पॉन्सरशिप 222 करोड़ रुपये में दी गई। जबकि वीवो 440 करोड़ रुपये का भुगतान हर साल करता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।