फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: After the loss to Sunrisers Hyderabad, Virat expressed surprise, said did not expect this, it is strange

IPL 2020: हैदराबाद से हार के बाद विराट ने जताई हैरानी, कहा- नहीं थी इसकी उम्मीद, यह अजीब है

Sun, 01 Nov 2020 07:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Nov 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: After the loss to Sunrisers Hyderabad, Virat expressed surprise, said did not expect this, it is strange
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

आईपीएल 2020 के शुरुआती चरण में दमदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ की दौड़ में दावेदारी ठोकने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को शनिवार को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी हार के बाद बैंगलोर के लिए अब नॉकआउट में पहुंचने की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है। शनिवार को शारजाह में हैदराबाद से पांच विकेट से हारने के बाद विराट ने हार के कारणों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


विराट ने कहा कि उन्हें पता था कि इतने रन पर्याप्त नहीं होने वाले थे। कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘ये रन पर्याप्त नहीं थे। हमने सोचा था कि 140 का स्कोर अच्छा रहेगा लेकिन हालात में काफी बदलाव आया जिसकी हमने उम्मीद नहीं की थी। यह अजीब है। हमने सोचा था कि मौसम अच्छा रहेगा और अधिक ओस नहीं होगी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पूरी पारी के दौरान हमने बल्ले से साहसिक प्रदर्शन नहीं किया। विरोधी गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और पिच का अच्छा इस्तेमाल किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि अब उन्हें अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। उन्होंने कहा, ‘स्थिति स्पष्ट है। अंतिम मैच जीतो और शीर्ष दो में जगह बनाओ। यह शानदार मैच होगा क्योंकि दोनों टीमों (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला) के 14 अंक हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed