{"_id":"5ca44dbbbdec2258a5432ac0","slug":"ipl-2019-virat-kohli-and-ab-de-villiers-registered-shameful-record-by-shreyas-gopal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: कोहली-डीविलियर्स बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड, नौसिखिए गेंदबाज ने हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: कोहली-डीविलियर्स बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड, नौसिखिए गेंदबाज ने हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग में बैंगलोर का फ्लॉप शो जारी है। मंगलवार रात राजस्थान ने उसे बड़ी आसानी से 7 विकेट के अंतर से मात दी। मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची बैंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की, लेकिन ये दांव भी काम नहीं आया उल्टे उनके नाम शर्मनार रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
दरअसल, इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेलने उतरे विराट युवा स्पिनर श्रेयस गोपाल का शिकार हुए। यह पिछली 10 डिसमिसल में सातवां मौका था, जब उन्हें किसी फिरकी स्पिनर ने डगआउट पहुंचाया हो।
3 of 5
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
मजेदार बात यह है कि विराट के आउट होने के बाद क्रीज पर आए एबी डीविलियर्स भी श्रेयस गोपाल की गुगली में फंस गए। यह आईपीएल में 19वां मौका था जब एबी डीविलियर्स और विराट कोहली को किसी एक गेंदबाज ने आउट किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
इस तरह श्रेयस गोपाल दूसरे ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने इंडियन टी-20 लीग में दो बार डीविलियर्स और विराट के विकेट एक ही पारी में लिए हो। गोपाल से पहले आशीष नेहरा यह कारनामा कर चुके हैं, जब उन्होंने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को दो बार एक ही पारी में आउट किया हो।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब बैंगलोर शुरुआती चार मैचों में लगातार हार झेला हो। इसके अलावा यह बैंगलोर पर राजस्थान की 10वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 19 मैच खेले गए थे। जहां 8 मैच बैंगलोर तो 9 मुकाबले राजस्थान के पाले में गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।