फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सस्ते' में खरीदें नीरव मोदी की रॉल्स रॉयस, मर्सडीज और फॉर्च्यूनर, 18 अप्रैल तक करना होगा इंतजार

Tue, 02 Apr 2019 08:32 PM IST
Harendra Chaudhary आटो डेस्क, अमर उजाला
आटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Apr 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
Buy nirav modi Rolls Royce, Porsche, Mercedes Benz, toyota fortuner at online auction on april 18
Nirav Modi Rolls Royce Ghost

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी से बैकों के 12,500 करोड़ रुपये की रिकवरी शुरू कर दी है। जिसके लिए प्रवर्तन निदेशालय उसकी कीमती पेंटिंग्स और शानदार लग्जरी कारों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। निदेशालय इस नीलामी के जरिए रकम वसूलेगा। वहीं इस नीलामी में कोई हिस्सा ले सकता हैं।

 

13 लग्जरी कारों की ऑनलाइन नीलामी

Buy nirav modi Rolls Royce, Porsche, Mercedes Benz, toyota fortuner at online auction on april 18
Nirav Modi Rolls Royce

नीरव मोदी की 13 लग्जरी कारों की ऑनलाइन नीलामी होगी, लेकिन इस नीलामी में बोली लगाने के लिए वैलिड अकाउंट होना चाहिए। हालांकि कार नीलामी के बाद बोली लगाने वाले को रजिस्ट्रेशन करने का वक्त दिया जाएगा। इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में नीरव मोदी की पेंटिंग्स की  नीलामी की थी, जिसमें 54.84 करोड़ रुपये रिकवर हुए थे।

 

18 अप्रैल को नीलामी

Buy nirav modi Rolls Royce, Porsche, Mercedes Benz, toyota fortuner at online auction on april 18
Nirav Modi Watches

वहीं अब विभाग 18 अप्रैल को उसकी सभी कारों की नीलामी करेगा। इन कारों में Rolls Royce Ghost, Porche panamera, मर्सडीज बेंज CLS सेडान, मर्सडीज बेंज GLS 350 CDI SUV, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और 3 होंडा सीआरवी समेत कई और कारें शामिल हैं। इन कारों को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस दायर होने के बाद सीज किया था। वहीं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इनकी ऑनलाइन नीलामी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारों की एक हफ्ते पहले फिजिकली जांच

Buy nirav modi Rolls Royce, Porsche, Mercedes Benz, toyota fortuner at online auction on april 18
Mercedes benz SUV

इस नीलामी का कॉन्ट्रैक्ट मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड (MSTC) को दिया गया है। इन कारों की बिक्री MSTC की वेबसाइट www.mstcindia.co.in पर 18 अप्रैल को की जाएगी। हिस्सा लेने के लिए इस वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होगा। हालांकि नीलामी में बोली लगाने वाले नीलामी से पहले सभी कारों की एक हफ्ते पहले फिजिकली जांच कर सकते हैं, हालांकि इस दौरान उन्हें टेस्ट ड्राइव का मौका नहीं दिया जाएगा।

 

विज्ञापन

जल्द सामने आएगी कारों की डिटेल

Buy nirav modi Rolls Royce, Porsche, Mercedes Benz, toyota fortuner at online auction on april 18
nirav-modi

वहीं एमएसटीसी नीलामी से पहले कारों की कंडीशन, उनकी मैन्यूफैक्चरिंग तारीख, फोटोग्राफ, मॉडल का नाम समेत सभी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। फिलहाल एमएसटीसी कारों के कैटालॉग बनाने में व्यस्त है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इन वाहनों को नीलामी के लिए कहां रखा जाएगा। वहीं बोली लगाने वाले एक तय समय सीमा के भीतर सभी दस्तावेज पूरे करके देने होंगे।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed