{"_id":"5c9a18b3bdec22147609e98c","slug":"ipl-2019-shane-warne-slams-r-ashwin-and-called-his-gesture-disgraceful","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विन पर जमकर बरसे शेन वॉर्न, बोले- उनकी हरकत शर्मनाक और निंदनीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन पर जमकर बरसे शेन वॉर्न, बोले- उनकी हरकत शर्मनाक और निंदनीय
Tue, 26 Mar 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 26 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत शेन वॉर्न ने आईपीएल के मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करने वाले आर. अश्विन की कड़ी निंदा करते हुए उनकी हरकत को शर्मनाक और खेलभावना के विपरीत करार दिया।
विज्ञापन
बटलर आईपीएल के इतिहास में 'मांकड़िंग' के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने। बटलर कल उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे, जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिए बिना मांकड़िंग से आउट किया। उस समय रॉयल्स जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी लेकिन बटलर के आउट होने के बाद मैच का रूख बदल गया और टीम 14 रन से हार गई।
विज्ञापन
वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, 'बतौर कप्तान और बतौर इंसान अश्विन ने निराश किया। सभी कप्तान आईपीएल को खेलभावना से खेलने के करार पर हस्ताक्षर करते हैं। उस समय अश्विन गेंद डालने नहीं जा रहे थे तो वह डैड गेंद होती। अब बीसीसीआई को देखना है क्योंकि इससे आईपीएल की अच्छी छवि नहीं बन रही।’
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, 'अश्विन की हरकत शर्मनाक थी और मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेगा।’
उन्होंने लिखा, ’टीम के कप्तान होने के नाते आपको मिसाल बनना चाहिए कि टीम कैसे खेले। इस तरह की शर्मनाक और गिरी हुई हरकत करने की क्या जरूरत थी। अब माफी मांगने का समय भी निकल चुका है। आप इस हरकत के लिए याद रखे जाओगे।’