मजबूत टॉप ऑर्डर से सजी पंजाब अपने ऑलराउंड बॉलिंग अटैक के दम पर आज शाम 8 बजे से शुरू होने वाले हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चौथी जीत की तलाश में उतरेगी। मोहाली की पिच शानदार स्पोर्टिंग ट्रैक है। टॉस या फिर ओस मैच का परिणाम बदलने का माद्दा नहीं रखेगी।
ऐसी होगी पंजाब की प्लेइंग XI, इन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं अश्विन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब इस टूर्नामेंट के 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है। अपने घरेलू दर्शकों के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में हैदराबाद के सामने आखिर किन अश्विन किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे ये बड़ी बात है।
सलामी बल्लेबाजी
टीम को जोरदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और केएल राहुल पर होगी। पिछले मैच में गेल का बल्ला पूरी तरह खामोश था। हालांकि राहुल ने जरूर अच्छी पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे थे।
मध्यक्रम
मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर और मनदीप सिंह इस टीम के मध्यक्रम की जान है। मयंक अग्रवाल ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से उनका बल्ला खामोश है। डेविड मिलर और सरफराज खान लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं। मनदीप सिंह को जरूर मौके कम मिले हैं, लेकिन उनके बड़े शॉट लगाने की काबिलियत पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।
ऑलराउंडर्स
इस सीजन पंजाब के पास अब तक की सबसे मजबूत ऑलराउंडर्स की फौज है। अपने पहले ही मैच में सैम करन ने हैट्रिक लेकर बता दिया कि वे उनके भीतर कितना पोटाश है। बल्ले से भी यह खिलाड़ी कमाल करना जानता है। दूसरी ओर कप्तान अश्विन भी पावरप्ले के दौरान विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं। हालांकि बल्ले से अभी भी बड़े शॉट्स आने बाकी हैं।