{"_id":"5cab2f0dbdec22140d56b7b4","slug":"doctors-find-live-four-bees-inside-woman-s-eye-where-they-were-drinking-her-tears","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप रे! महिला के आंसू पी गईं मधुमक्खियां, डॉक्टरों ने आंख से निकाली 4 जिंदा मधु मक्खियां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बाप रे! महिला के आंसू पी गईं मधुमक्खियां, डॉक्टरों ने आंख से निकाली 4 जिंदा मधु मक्खियां
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Discover Magazine Blogs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बार काम करते हुए आंख में कचरा या उड़ता हुआ कीड़ा अचानक से चला जाता है, लेकिन ताइवान के एक अस्पताल में कुछ अजब ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला की आंखों में घुसकर चार जिंदा मधु मक्खियों ने उसके सारे आंसू पी डाले। सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, मगर ये सच है। जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान हो गया।
2 of 6
- फोटो : newsfeeds.media
दरअसल, 20 साल की एमएस ही नाम की महिला की आंखों में मधु मक्खियां घुस गईं। आंखों में खुजली और सूजन होने पर वह अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें टेस्ट के दौरान पता चला कि महिला की आंख के अंदर एक नहीं बल्कि चार जिंदा मधु मक्खियां हैं। ये मक्खियां महिला की आंख के सॉकिट में मौजूद थीं और इस वजह से लगातार आंसू बह रहे थे।
3 of 6
- फोटो : newsfeeds.media
महिला ने डॉक्टरों को बताया कि खर-पतवार साफ करते हुए अचानक उसकी आंख में कीड़े चले गए थे। महिला का इलाज ताइवान के फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल में किया गया। अस्पताल में आंख से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉक्टर हुंग ची-थिंग ने कहा कि इस तरह का यह पहला मेडिकल केस है, जब आंख के अंदर जिंदा कीड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
ची-थिंग ने कहा कि आंख की जांच के दौरान कीड़े-मकोड़ों के पैरों जैसी कोई चीज नजर आई। मैंने माइक्रोस्कोप की मदद से इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए एक-एक करके बाहर निकाला, यह चार मक्खियां थीं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Social Media
एमएस ने इस बारे में बताया कि काम करते हुए अचानक हवा के झोंके के साथ आंख में कुछ गिरता दिखा। पहले लगा कि यह धूल या मिट्टी है। लेकिन बाद में उनकी आंखें अचानक दुखने लगीं। इसके बाद उसकी आंखों से आंसू बहने लगे और सूजन भी आ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।