फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Mumbai indians vs sunrisers hyderabad match 19 preview

IPL 2019: जीत की लय जारी रखना चाहेगी मुंबई, आज हैदराबाद से होगी कड़ी टक्कर

Sat, 06 Apr 2019 12:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 06 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Mumbai indians vs sunrisers hyderabad match 19 preview
हैदराबाद बनाम मुंबई - फोटो : file photo

खराब शुरुआत के बाद जीत की राह पर लौटी मुंबई के खिलाफ शनिवार को होने वाले इंडियन टी-20 मैच में जॉनी बेयरस्टो अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का सिलसिला कायम रखना चाहेंगे। लगातार तीन जीत के बाद हैदराबाद, मुंबई को कोई मौका नहीं देना चाहेंगे। 

विज्ञापन


मुंबई ने चार मैचों में से दो जीते और दो हारे हैं। पिछले मैच में हालांकि मुंबई ने तीन बार की चैंपियन चेन्नई को मात दी जो चार मैचों में उसकी पहली हार थी। इसके विपरीत कोलकाता से पहला मैच हारने वाली सनराइजर्स ने राजस्थान, बैंगलोर और दिल्ली को हराया। दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन चोट के कारण नहीं खेले लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार ने मोर्चे से अगुआई की। सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो (48) ने एक बार फिर बल्ले के जौहर दिखाते हुए टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। उनसे और ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर से एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों चार में से तीन मैचों में शतकीय साझेदारियां कर चुके हैं। कोलकाता के खिलाफ पहले मैच में 118 रन की साझेदारी करने के बाद वॉर्नर और बेयरस्टो ने रॉयल्स के खिलाफ 110 और बेंगलोर के खिलाफ 185 रन जोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजों में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और राशिद खान के साथ भुवनेश्वर भी इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे क्योंकि मुंबई के पास रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड और पांड्या बंधु जैसे बल्लेबाज हैं। 


चेन्नई के खिलाफ सूर्यकुमार ने 59 और क्रुणाल पंड्या ने 42 रन बनाकर टीम को 170 रन तक पहुंचाया और चेन्नई टीम आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। सनराइजर्स के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज अपनी क्षमता केअनुरूप प्रदर्शन करना चाहेंगे। गेंदबाजी में टीम श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और हार्दिक पंड्या पर काफी हद तक निर्भर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed