फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हारने के बावजूद इतिहास रच गई मुंबई, दुनिया में कोई भी टीम नहीं कर पाई ऐसा

Sat, 13 Apr 2019 10:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Apr 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Mumbai Indians became first team to play 200 t20 match
मुंबई इंडियंस

इंडियन टी-20 लीग में शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में भले ही मुंबई को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बावजूद इसके रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इस टीम ने इतिहास रच दिया। तीन बार की चैम्पियन मुंबई राजस्थान के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उतरते ही टी-20 के 200 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई।

IPL 2019: Mumbai Indians became first team to play 200 t20 match
सॉमरसेट क्रिकेट क्लब

इसके पहले इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब सॉमरसेट 199 मैच खेलकर सबसे आगे थी। हैम्पशायर भी 194 मुकाबलों में अपना दांवा ठोक चुकी है। मुंबई ने 2008-2019 के दौरान अपने 200वें मैच के बाद 112 मैच जीते और 85 गंवाए। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे (सुपर ओवर या बॉलआउट) में जीता, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

IPL 2019: Mumbai Indians became first team to play 200 t20 match
सॉमरसेट क्रिकेट क्लब

दूसरी तरफ सॉमरसेट ने 2003-2018 के दौरान 199 में से 95 में जीत हासिल की, जबकि 92 में उन्हें मात मिली। 2 मैच टाई रहे। उसने 1 टाई रहा मैच टाइब्रेकर में जीता और 9 मैच बेनतीजा रहे। यानी जीत का प्रतिशत 50.78 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Mumbai Indians became first team to play 200 t20 match
बेन स्टोक्स - फोटो : Social media

बताते चले कि टॉस गंवाकर मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर्स में 187 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसे राजस्थान ने बेन स्टोक्स की तूफानी पारी के बूते तीन गेंद शेष रहते ही पा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed