{"_id":"5ae6fa564f1c1b350b8b7462","slug":"ipl-2018-shahrukh-khan-praised-kkr-and-captain-dinesh-karthik-on-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: शाहरुख अपनी टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक से हुए बेहद खुश, इस खास बात के लिए की जमकर तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: शाहरुख अपनी टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक से हुए बेहद खुश, इस खास बात के लिए की जमकर तारीफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स जीत की पटरी पर दोबारा लौट आई है। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी मजबूत टीम को रौंदने के बाद अब दिनेश कार्तिक की टीम के को-ऑनर और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने जमकर तारीफ की है। शाहरुख ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी है।
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'केकेआर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिस लिन की पारी देखकर बहुत खुशी हुई। दिनेश कार्तिक टीम में बिना कोई बदलाव किए मैदान पर उतरे, बहुत अच्छा किया। रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन किया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Good team effort @KKRiders Happy to c @lynny50 come into runs. Well done @DineshKarthik to go with unchanged team. Robbie & Russel awesome
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 29, 2018
विज्ञापन
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'केकेआर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिस लिन की पारी देखकर बहुत खुशी हुई। दिनेश कार्तिक टीम में बिना कोई बदलाव किए मैदान पर उतरे, बहुत अच्छा किया। रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन किया'।
विज्ञापन
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब शाहरुख ने अपनी टीम की इस तरह तारीफ की हो। शाहरुख अक्सर मैदान जाकर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते हैं। अगर उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं भी करती है तब भी शाहरुख बुरे वक्त में खिलाड़ियों को हौसला देते हैं। अब रविवार की जीत से किंग खान इस वक्त बेहद खुश हैं।
याद हो कि रविवार को हुए मैच में केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया था। यह 8 मुकाबलों में केकेआर की चौथी जीत थी, जबकि RCB को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा था।
याद हो कि रविवार को हुए मैच में केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया था। यह 8 मुकाबलों में केकेआर की चौथी जीत थी, जबकि RCB को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा था।