फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाधव के IPLसे बाहर होते ही धोनी ने बनाया नया प्लान, इस गुमनाम खिलाड़ी पर लगा रहे दांव

Tue, 10 Apr 2018 06:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
 IPL 2018: David willey will be replacement of Injured Kedar Jadhav
आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल होकर केदार जाधव पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे। अब चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने इस धाकड़ खिलाड़ी के विकल्प के रूप में नए खिलाड़ी का चयन कर लिया है। दुनियाभर में टी20 क्रिकेट लीग खेल चुके इस खिलाड़ी को टी20 फॉरमेट का विशेषज्ञ माना जाता है। अगली स्लाइड में चेन्नई सुपरकिंग्स के इस नए खिलाड़ी के बारे में...
 IPL 2018: David willey will be replacement of Injured Kedar Jadhav
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स मैनेजमेंट ने जाधव की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली को अपनी टीम में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंग्लिश काउंटी में यॉर्कशायर के खिलाड़ी विली पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेंगे। आईपीएल में उनके खेलने की पुष्टि करते हुए यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब की ओर से ये ट्वीट भी किया गया।
 

 
 IPL 2018: David willey will be replacement of Injured Kedar Jadhav
विली दुनियाभर में टी20 क्रिकेट लीग खेलते रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 24 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 23.95 की औसत से 24 विकेट अपने नाम किए हैं। वे इसके अलावा 34 अंतरराष्ट्रीय वनडे भी खेल चुके हैं। आईपीएल की नीलामी में उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था और वे बिना बिके रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 IPL 2018: David willey will be replacement of Injured Kedar Jadhav
दूसरी ओर 2 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम उद्घाटन मैच में मुंंबई इंडियंस के खिलाफ हार की कगार पर थी, लेकिन ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव ने उम्दा पारियां खेलकर उसे जीत दिलाई थी। मगर उसी मैच के दौरान जाधव को चोट लग गई। हैमस्ट्रिंग की ग्रेड 2 की चोट के चलते वे पूरे आईपीएल से बाहर हो गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed