फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018 auction these under 19 players sold

मिलियन डॉलर बेबी बने अंडर-19 क्रिकेट टीम के इतने स्टार्स, IPL में बजाएंगे डंका

Sun, 28 Jan 2018 06:24 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
ipl 2018 auction these under 19 players sold
अंडर-19 टीम इंडिया - फोटो : File
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की नीलामी रविवार को पूरी हुई। खिलाड़ियों के इस मंडी में कइयों पर धनवर्षा हुई तो कई के हाथ खाली रहे। दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा अंडर-19 क्रिकेटरों पर भी फ्रैंचाइजियों ने जमकर दांव खेला। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने जहां 1.2 करोड़ में खरीदा तो वहीं, अंडर-19 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभम गिल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1-8 करोड़ में खरीदा। 
विज्ञापन


शॉ ने मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में अपने पहले ही सीजन में 961 रन बनाए हैं। अपने पहले सीजन में ही उन्होंने 9 मैचों में पांच सेंचुरी बनाई हैं। 
 

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सबसे तेज गेंदबाज को KKR ने खरीदा

ipl 2018 auction these under 19 players sold
कमलेश नागरकोटी - फोटो : File
अंडर-19 में अपनी स्पीड से सबको हैरान करने वाले कमलेश नागरकोटी को 3.2 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी इस युवा गेंदबाज की तारीफ की है। बता दें कि इनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये था। 

नोएडा के शिवम मावी को मुंबई इंडियन ने 3 करोड़ में खरीदा

ipl 2018 auction these under 19 players sold
शिवम मावी - फोटो : File
19 साल के शिवम मावी अंडर-19 टीम इंडिया के स्ट्राइक गेंदबाज हैं। कमलेश नागरकोटी की तरह ही इन्होंने भी अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। मावी को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में खरीदा है। 

चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में मावी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 5 मैचों अपने नाम 7 विकेट किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3/45 है। 

इसके अलावा मुंबई ने अनुकुल रॉय पर भी दांव खेला है। अनुकुल भी इस वक्त न्यूजीलैंड में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। इस बाएं हाथ के स्पिनर का टीम इंडिया को मिल रही लगातार जीत में सबसे बड़ा योगदान है। 

रॉय के नाम अब तक इस टूर्नामेंट में 11 विकेट हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 14 देकर 5 विकेट है। रॉय को समस्तीपुर का रवींद्र जडेजा भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा अंडर-19 खिलाड़ियों को दिल्ली ने खरीदा

ipl 2018 auction these under 19 players sold
पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा - फोटो : File
कप्तान पृथ्वी शॉ के अलावा दिल्ली ने अभिषेक शर्मा और मनजोत कालरा पर दांव खेला है। 18 साल के अभिषेक ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के सीजन 2015-16 में जमकर रन बटौरे थे। इसके बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उनकी तूफानी फिफ्टी के कारण टीम इंडिया किसी तरह अपनी स्कोर 265 तक पहुंचा पाई। दिल्ली ने अभिषेक को 55 लाख रुपए में खरीदा है। 

इसके अलावा अंडर-19 टीम के ओपनर मनजोत कालरा अपने बल्ले का जादू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 86 रन बनाकर दिखा चुके हैं। हाल ही में खत्म हुई कोच बेहर ट्रॉफी में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रह चुके हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed