टीम इंडिया में कभी नहीं मिला मौका, IPL में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स ने अमोल मुजुमदार को आगामी आईपीएल के लिए अपना बल्लेबाजी कोच बनाने की घोषणा की है। मुंबई के पूर्व बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में काफी पोपुलर रहे हैं। मुजुमदार ने 171 फर्स्ट क्लास मैचों में 11, 167 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के जुबिन भरूच ने कहा, 'अमोल मुजुमदार को अपनी टीम का बल्लेबाजी कोच बनाकर गर्व महसूस कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके आंकडें महानता को साबित करते हैं। युवा बल्लेबाजों को मुजुमदार से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और उन्हें अपनी स्किल्स में सुधार करने का मौका मिलेगा।'
मुजुमदार और गेंदबाजी कोच से फ्रैंचाइजी को है यह उम्मीद
भरूच ने आगे कहा, 'अमोल और गेंदबाजी कोच साईराज बहुतले दोनों ही स्किल, अनुभव और उत्साह टीम में लाएंगे, जिससे टीम सही दिशा में आगे बढ़ेगी।' मुजुमदार ने भी अपनी नियुक्ति के बारे में बात करते हुए कहा कि टी20 प्रारूप ने बल्लेबाजों के लिए खेल को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। अनुभवी व्यक्ति ने अविष्कार और फटाफट प्रारूप के मुताबिक खुद को ढालने की जरुरत का ध्यान दिलाया।
अमोल मुजुमदार ने कहा, 'यह बल्लेबाज के लिए उत्साहभरा समय होता है। टी20 क्रिकेट ने खेल के सारे समीकरणों को बदल दिया है। स्किल अलग है, खेल बहुत ही उत्साहजनक हो चुका है। इसमें कभी सुस्त समय नहीं आता। एक कोच के रूप में मुझे लगातार नई चीजों को जानने की जरुरत है और युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए बल्लेबाजी की नई तकनीकों को समझना जरूरी है। मैं इस जिम्मेदारी के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
43 वर्षीय अमोल घरेलू खिलाड़ियों के साथ बुधवार से सवाई मानसिंह स्टेडियम में कैंप में शामिल होगा। इस कैंप का लक्ष्य खिलाड़ियों को आगामी आईपीएल के लिए पर्याप्त आकार में लाना होगा।