फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2018: after RRvDD match Twitter user compares Prithvi Shaws batting style with Sachin Tendulkar

मिल गया सचिन तेंदुलकर का विकल्प! इस 18 साल के लड़के को फैंस ने बनाया 'क्रिकेट का अगला भगवान'

Thu, 03 May 2018 11:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: after RRvDD match Twitter user compares Prithvi Shaws batting style with Sachin Tendulkar
सचिन और शॉ

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के सलामी बल्लेबाज 'वंडर ब्वॉय' पृथ्वी शॉ की चर्चा जोरों पर है। इस सीजन में वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पृथ्वी के अंदाज को देखकर अब उनकी तुलना 'क्रिकेट के भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर से होने लगी है। फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के तर्कों के साथ पृथ्वी का नाम सचिन से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गत बुधवार को आईपीएल 2018 के 32वें मुकाबले में शॉ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 25 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की  ताबड़तोड़ पारी खेली। वह इस मुकाबले में निडर होकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ पहली बार आईपीएल का 11वां सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 140 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा। साथ-साथ पृथ्वी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोंकने वाले युवा खिलाड़ी भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उनकी तुलना 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से करने लगे हैं। याद हो कि पृथ्वी शॉ वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में स्कूल मैच के दौरान 546 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके अलावा शॉ उन्होंने रणजी ट्रॉफी और इरानी ट्रॉफी में अपना डेब्यू शतक लगाया। इस मामले में उन्होंने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया। आइये जानते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पृथ्वी शॉ की तुलना सचिन से करते हुए क्या कहाः- 

IPL 2018: after RRvDD match Twitter user compares Prithvi Shaws batting style with Sachin Tendulkar
पृथ्वी शॉ - फोटो : ipl

पृथ्वी शॉ को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'पृथ्वी शॉ जब स्ट्रेट ड्राइव खेलते हैं, तो सचिन की तरह दिखते हैं और जब वह कवर ड्राइव खेलते हैं तो विराट कोहली की तरफ दिखते हैं।'
 




दूसरे यूजर ने लिखा, 'सचिन का रूप मैंने कभी विराट कोहली में नहीं देखा, लेकिन मैं यह झलक मैं पृथ्वी शॉ में देख रहा हूं। हां, मैं ये नहीं कर रहा हूं कि विराट के पास क्लास नहीं है, लेकिन पृथ्वी की बल्लेबाजी को देखकर 90 के दशक में जन्मे लोग उनमें सचिन का रूप देख रहे हैं।'
 


वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'यह कहना जल्दबाजी होगा लेकिन पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी करने का अंदाज ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर की तरह दिखता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed