फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: review Match no 44 Sunrisers Hyderabad Vs Rising Pune Supergiant at Hyderabad

'घर के शेर' हैदराबाद के सामने पुणे को रोकने की चुनौती, आज मुकाबला 

Sat, 06 May 2017 10:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 06 May 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017:  review Match no 44 Sunrisers Hyderabad Vs Rising Pune Supergiant  at Hyderabad
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ उतरेगी। दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ प्लेऑफ में प्रवेश सुनिश्चित करना चाहेंगी। पुणे की टीम अंकतालिका में 11 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। पुणे ने टूर्नामेंट में सही समय पर लय पकड़ी है। उसने पिछले सात में से छह मैच जीते हैं। दूसरी ओर सनराइजर्स की टीम 11 मैचों में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। 

विज्ञापन

पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी ने दिलाई थी जीत

IPL 2017:  review Match no 44 Sunrisers Hyderabad Vs Rising Pune Supergiant  at Hyderabad
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL

पुणे ने पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी के 52 गेंदों पर बनाए 93 रन की मदद से केकेआर को ईडन गार्डन में हराया था। त्रिपाठी सनराइजर्स के खिलाफ यही फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। आईपीएल-10 में सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भी गेंद और बल्ले से अपनी उपयोगिता साबित की है। गुजरात लॉयंस के खिलाफ उन्होंने 63 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेली थी। पुणे के गेंदबाज भी अच्छा कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने केकेआर के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। वाशिंगटन सुंदर ने भी दो विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाएगी हैदराबाद

IPL 2017:  review Match no 44 Sunrisers Hyderabad Vs Rising Pune Supergiant  at Hyderabad
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL official web

सनराइजर्स की टीम विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर बेहतर नहीं कर पाई हो लेकिन अपने घरेलू मैदान पर उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है। सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर कह भी चुके हैं वह अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी स्टेडियम पर खेलने को पूरा लाभ उठाएंगे और उसे अपने लिए एक किले में तब्दील करना चाहेंगे। वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ घरेलू मैदान पर 59 गेंदों में 126 रन की पारी खेली थी। वॉर्नर के अलावा हैदराबाद के बल्लेबाज शिखर धवन, केन विलियम्सन, हेनरिक्स भी अच्छी फॉर्म में हैं। हालांकि दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन युवराज सिंह ने 70 रन की अच्छी पारी खेली थी। हैदराबाद के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें भुवनेश्वर, लेग स्पिनर राशिद खान, अनुभवी आशीष नेहरा, सिद्धार्थ कौल और मोहम्मद सिराज हैं।  

विज्ञापन

आंकड़ों में पुणे का पलड़ा है भारी

IPL 2017:  review Match no 44 Sunrisers Hyderabad Vs Rising Pune Supergiant  at Hyderabad
स्टीव स्मिथ - फोटो : IPL

हैदराबाद और पुणे के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं जिनमें से 1 में हैदराबाद को और 2 में पुणे को जीत हासिल हुई है। इस सीजन पुणे में दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में पुणे ने 177 रन का पीछा करते हुए धोनी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आखिरी गेंद में जीत हासिल हुई थी। पिछले सीजन में भी दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था। दोनों के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में पुणे को डकवर्थ लुईस के आधार पर जीत मिली थी। जबकि पुणे के घर विशाखापट्टन में करीबी मैच में हैदराबाद को 4 रन से जीत मिली थी। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed