फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 9 Rising Pune Supergiant Vs Delhi Daredevils

RPSvsDD: घर में सुपरजायंट की शर्मनाक हार, दिल्ली ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Tue, 11 Apr 2017 11:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Tue, 11 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 9 Rising Pune Supergiant Vs Delhi Daredevils
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IPL
आईपीएल-10 में मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को उनके घेरलू मैदान पर 97 रन से मात दी। टॉस जीतकर पुणे के कप्तान अजिंक्य रहाणे दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। दिल्ली ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। डेयरडेविल्स के लिए संजू सैमसन इस सीजन की पहली सेंचुरी जड़ी और 63 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 102 रन बनाए।
विज्ञापन


संजू सैमसन को 'मैन ऑफ द मैच मिला' इसके अलावा क्रिस मॉरिस ने मात्र 9 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 38 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 31 और सैम बिलिंग्स ने 24 रनों का योगदान दिया। पुणे के लिए इमरान ताहिर, एडम जैम्मा और दीपक चाहर ने 1-1 विकेट लिया। इमरान ताहिर के अलावा हर गेंदबाज ने 10 रन प्रति ओवर की औसत से रन दिए।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

206 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजायंट 16.1 ओवर में 108 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 54 के स्कोर तक रहाणे, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स और डु प्लेसी पवेलियन लौट चुकी थी। 97 रनों की यह जीत 10 सालों में दिल्ली डेयरडेविल्स की सबसे बड़ी जीत है। इस टीम को स्टीव स्मिथ को खासी कमी खली। पुणे के लिए सर्वाधिक रन मंयक अग्रवाल ने 20 रन की पारी खेल कर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए जहीर खान ने 3 ओवर में 20 रन और अमित मिश्रा ने 3 ओवर में 11 रन देकर 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा पैट कमिंस को 2 तथा शाहबाद नदीम और क्रिस मॉरिस को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed