{"_id":"58fd9e0b4f1c1b9d65c0be78","slug":"ipl-2017-match-28-preview-mumbai-indians-vs-rising-pune-supergiant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL-10: वानखेड़े में सचिन को बर्थडे पर जीत का तोहफा देने उतरेगी मुंबई इंडियंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10: वानखेड़े में सचिन को बर्थडे पर जीत का तोहफा देने उतरेगी मुंबई इंडियंस
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Mon, 24 Apr 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की उसके घरेलू मैदान पर आईपीएल-10 मुकाबले में सोमवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से भिड़ंत होगी। विजय रथ पर सवार मुंबई की टीम अपना 'आइकॉन' सचिन तेंदुलकर को उनके बर्थडे पर जीत का तोहफा देना चाहेगी। टूर्नामेंट में पिछले छह मैचों से लगातार जीत रही है और उसका लक्ष्य अपने विजयी अभियान को बरकरार रखना होगा। वहीं पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज करने वाली पुणे टीम भी अपनी लय पटरी पर लाना चाहती है।
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने पिछले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को शिकस्त दी थी और उसके खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। मुंबई ने सात में से छह मुकाबले जीते हैं और टीम तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसे एकमात्र हार पुणे से ही झेलनी पड़ी है और इसे देखते हुए अगले मुकाबले के बेहद कड़े होने की उम्मीद की जा रही है।
हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की जीत के हीरो पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी रहे जिन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेलकर अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में भी धोनी और टीम के नए कप्तान स्टीव स्मिथ पर जिम्मेदारी रहेगी।

रोहित शर्मा के सामने होगी इमरार ताहिर की चुनौती
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और पुणे के दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर के बीच एक बार फिर दिलचस्प मुकाबला होगा क्योंकि रोहित को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में भी स्पिनर ने ही आउट किया था। मुंबई की ताकत उसकी बल्लेबाजी में गहराई और गेंदबाजी में विविधता है और टीम इसी वजह से इस सत्र में काफी मजबूत मानी जा रही है।
दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उसके गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंबाती रायडू की टीम में वापसी हो सकती है जो चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। जहां बल्लेबाजी में टीम के पास कप्तान रोहित, पोलार्ड, पांड्या बंधू, बटलर और युवा नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी हैं तो गेंदबाजी में मलिंगा, भज्जी, बुमराह और मैकक्लेनेघन हैं।

पुणे को होगी धोनी और स्मिथ से आस
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
पुणे टीम में अजिंक्य रहाणे, स्मिथ और धोनी हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। हालांकि धोनी ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली लेकिन तीनों ही अभी तक खास प्रभावित नहीं कर सके हैं। रहाणे के लिए यह घरेलू मैदान है और उनसे एक दमदार पारी की उम्मीद होगी।
संभावित अंतिम एकादश:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नितीश राणा, केरॉन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, मिचेल मैकलेनेघन, जसप्रीत बुमराह
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी, बेन स्टोक्स, डैन क्रिस्टन, मनोज तिवारी, इमरान ताहिर, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर