{"_id":"58f21ad14f1c1b9106cf6e94","slug":"ipl-2017-match-15-live-delhi-daredevils-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"DD vs KXIP: दिल्ली ने पंजाब को 51 रनों से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DD vs KXIP: दिल्ली ने पंजाब को 51 रनों से रौंदा
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 16 Apr 2017 06:55 AM IST
विज्ञापन
कोरी एंडरसन
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी और मैच 51 रन से दिल्ली के नाम रहा। दिल्ली के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
दिल्ली को संजू सैमसन और सैम बिलिंग्स ने टीम को तेज शुरुआत दी। सैम बिलिंग्स ने 40 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। अंतिम ओवरों में एंडरसन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 39 रन जड़ दिए। इसके अलावा अय्यर ने 22, मॉरिस ने 16, ऋषभ पंत ने 15 और पैट कमिंस ने 12 रनों का योगदान दिया। कोरी एंडरसन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
LIVE SCORECARD
पंजाब के तेज गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए। मोहित शर्मा और वरुण ऐरॉन ने 12 ओवरों में 123 रन दिए। वरुण ऐरॉन ने अपने कोटे ने 4 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहित शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप शर्मा और केसी करियप्पा को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को एक के बाद एक नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे। 65 रन के स्कोर पर उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। पंजाब के लिए अक्षर पटेल ने 29 गेंदों में 44 रन बनाए। इसके अलावा मिलर ने 24 और मॉर्गन ने 22 रन बनाए। डेयरडेविल्स के लिए क्रिस मॉरिस ने 25 रन देकर 3 और पैट कमिंस ने 23 रन देकर और 2 विकेट चटकाए। शाहबाज नदीम को भी 2 विकेट मिले। मिश्रा और एंडरसन के खाते में 1-1 विकेट आया।