WI Inning
146/1 (17.4 ov)
John Campbell 100(65)*
Shai Hope 26 (32)
IND elected to bowl
{"_id":"590912ed4f1c1bcc3444305f","slug":"ipl-2017-interesting-facts-related-to-match-played-between-delhi-hyderabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: मैच में दिल्ली-हैदराबाद के 10 बल्लेबाजों ने बनाए 20 से ज्यादा रन और भी हुए कारनामे ...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: मैच में दिल्ली-हैदराबाद के 10 बल्लेबाजों ने बनाए 20 से ज्यादा रन और भी हुए कारनामे ...
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 03 May 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली डेयर डेविल्स
- फोटो : IPL official web
दिल्ली डेयर डेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। आईपीएल के दसवें सीजन में दिल्ली को पांच मैचों में लगातार हार के बाद यह जीत हासिल हुई है। इस सीजन में यह पहला मौका है जब दिल्ली को रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल हुई है। इस मैच से पहले हालिया सीजन में दिल्ली ने तीन बार रनों का पीछा किया लेकिन तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। आईए मैच से जुड़े कुछ रोचक आंकड़ों पर नज़र डालते हैं...
विज्ञापन
दिल्ली और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों के 10 बल्लेबाजों ने 20 या उससे ज्यादा रन बनाए। बल्लेबाजी करने आए सभी बल्लेबाजों में से क्रिस मॉरिस ही इकलौते बल्लेबाज थे जो 20 के आंकड़े को नहीं छू पाए। यह किसी भी आईपीएल मैच में 20 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सबसे ज्यादा संख्या है। हैदराबाद की ओर से पांच खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरे उनमें से डेविड वार्नर ने 30, शिखर धवन ने 28, केन विलियमसन ने 24, युवराज सिंह ने 70 और मॉरिस हेनरीकस ने 25 रन बनाए। वहीं दिल्ली की ओर से 6 बल्लेबाज मैदान पर उतरे उनमें से संजू सैमसन ने 24, करुण नायर ने 39, ऋषभ पंत ने 34, श्रेयस अय्यर ने 33 और क्रिस मॉरिस ने 15 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
हट गई नायर के बल्ले पर लगी जंग
Karun nair, DD
- फोटो : PTI
दोनों टीमों के सभी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 या उससे ज्यादा रहा। आईपीएल में 11 बार ऐसा हुआ है जब मैच में बल्लेबाजी करने वाले सभी खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान करुण नायर के बल्ले की नाकामी का सिलसिला आखिरकार दिल्ली में थम गया। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद तिहरा शतक लगाने के बाद से उनका बल्ला लगातार खामोश चल रहा था लेकिन हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 39 रन बनाए। यह तब से लेकर अब तक उनके बल्ले से निकला उच्चतम स्कोर है।

भुवी ने इस सीजन फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL official web
दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाज कगीसो रबाडा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 59 रन दिए। ये इस आईपीएल में किसी भी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। रबाडा के बाद दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा और ईशांत शर्मा हैं। दोनों ने 58 रन खर्च किए थे।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के दसवें सीजन में 105 डॉट बॉल फेंक चुके हैं। यह इस सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंके गई सबसे ज्यादा डॉट बॉल हैं। भुवी के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियन के मिचेल मैक्लेघन हैं उन्होंने इस सीजन 97 डॉट बॉल फेंकी हैं।

दिल्ली ने रनों का पीछा करते हुए बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : IPL official web
दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के 185 रन का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 189 रन बनाए। यह दिल्ली द्वारा रनों का पीछा करते हुए बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जबकि घरेलू मैदान पर यह उनका सबसे बड़ा स्कोर है।
हैदराबाद के अफगानी स्पिनर राशिद खान इस सीजन में खेले मैचों में दो बार एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। उनके साथ ऐसा हैदराबाद के खिलाफ मैचों में ही हुआ। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मैच में भी वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे।