{"_id":"590845594f1c1bcb3a442dd9","slug":"bcci-ceo-rahul-johri-says-csk-and-rr-will-be-back-in-next-season-of-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL से बाहर होंगी गुजरात और पुणे की टीमें, चेन्नई और राजस्थान की वापसी तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से बाहर होंगी गुजरात और पुणे की टीमें, चेन्नई और राजस्थान की वापसी तय
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Tue, 02 May 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : Cricket Tracker
आईपीएल के अगले सीजन से दो टीमों की छुट्टी होना लगभग तय हो गया है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने इस बात पर मुहर लगाई है कि गुजरात लॉयंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीमें अगले साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगी। उन्होंने कहा बीसीसीआई अब आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाने के मूड में नहीं है।
एक अखबार से बातजीत के दौरान राहुल जौहरी ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि गुजरात और पुणे की टीमें आईपीएल-11 का हिस्सा नहीं होंगी क्योंकि अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी होनी है। जौहरी ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर आईपीएल में लगा प्रतिबंध हट गया है। आईपीएल के अगले सीजन में ये दोनों टीम फिर खेलेंगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईपीएल को और बड़ा बनाने के लिए छोटे शहरो में फैन पार्क का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि हर आईपीएल मैच को करीब 20 लाख लोग ऑनलाइन देखते हैं। उन्होंने कहा
विज्ञापन
मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार महेन्द्र सिंह धोनी के सीएसके में जाने के पूरे आसार हैं। आईपीएल 2017 के ख़त्म होते ही धोनी फिर से चेन्नई के साथ आ जाएंगे। वहीं बात अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की करें तो इस टीम की आईपीएल में वापसी तो होगी लेकिन उनकी टीम के साथ कोई और नाम भी जुड़ा होगा।