फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10: virat's injury become more critical says sources

IPL 10: पंजाब के खिलाफ भी मैच नहीं खेले विराट, क्या और गंभीर हुई चोट!

Tue, 11 Apr 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 11 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
IPL 10: virat's injury become more critical says sources
विराट कोहली और डेविड वॉर्नर - फोटो : NDTV
दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 15 रन से जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान शेन वाटसन ने कहा था कि विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की अगले यानी पंजाब के खिलाफ इंदौर में खेले जाने वाले मैच में वापसी होगी। लेकिन सोमवार को भी टॉस के लिए वाटसन आए और उन्होंने एबी डिविलियर्स की वापसी की घोषणा की। इसके बाद एबी के बल्ले ने उनकी वापसी का संदेश हर जगह पहुंचा दिया।
विज्ञापन


एबी की वापसी के बाद भी प्रशंसकों को अपने चहेते क्रिकेटर विराट की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इंदौर से कोहली के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक विराट की चोट ठीक होने के बजाय और भी गंभीर हो गई है। ऐसे में उनकी वापसी के बारे में  फिलहाल कुछ भी सटीक तौर पर कह पाना संभव नहीं है। विराट की चोट के संबंध में अब तक न ही बीसीसीआई ने और न ही आरसीबी ने आधिकारिक रूप से कोई घोषणा की है।
विज्ञापन


आईपीएल-10 के उद्घाटन मैच के दौरान विराट ने खुद ही कहा था कि वह जब तक 120 फीसदी फिट नहीं हो जाएंगे तब तक मैदान में वापसी नहीं करेंगे। विराट ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी एक बड़ा टूर्नामेंट है और मैं उसे ध्यान में रखते हुए कोई रिस्क नहीं लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed